मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में ‘मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0’ परियोजना प्रबंधन पोर्टल का अनावरण किया. इस अवसर पर सभी सौर ऊर्जा परियोजनाओं के साथ-साथ परियोजनाओं के 5 मुख्य मॉड्यूल की जानकारी देने वाली एक वीडियो क्लिप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य लोगों के सामने पेश की गई. इस अवसर पर मंत्री अतुल सावे, राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर मौजूद थीं.
वहीं पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के नागरिकों को सीएम फडणवीस ने श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम फडणवीस ने एक्स हैंडल पर लिखा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले स्व. अतुल मोने, स्व. संजय लेले और स्व. हेमंत जोशी इनके पार्थिव शरीर पर भागशाला मैदान, डोंबिवली में पुष्पचक्र अर्पण कर अंतिम दर्शन किए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी.”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही हमले के मास्टरमाइंडों का पता लगाएगी और उन्हें करारा जवाब देगी. फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि यह हमला भारतीयों पर किया गया और निर्दोष नागरिकों के नरसंहार पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…