देश

Pahalgam Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक, खड़गे-ओवैसी भी हुए शामिल; राहुल गांधी बोले- सरकार के हर एक्शन को विपक्ष का समर्थन

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा और कूटनीतिक स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. हमले में 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद देशभर में आक्रोश है. गुरुवार शाम को दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया.

सर्वदलीय बैठक में दी गई रणनीति की ब्रीफिंग

बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर केंद्र सरकार की तरफ से मौजूद रहे. विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, संजय सिंह, राम गोपाल यादव, सुदीप बंदोपाध्याय जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में सरकार की मौजूदा रणनीति और भविष्य के कदमों की जानकारी दी गई.

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी ने कहा- ‘हम सभी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की. विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है.’ अब शुक्रवार को राहुल गांधी कश्मीर के अनंतनाग जाएंगे. वहां हमले में घायल हुए लोगों से मिलेंगे.

कई देशों के राजदूतों को तलब किया गया

विदेश मंत्रालय ने भी बड़ी कूटनीतिक पहल करते हुए जर्मनी, जापान, पोलैंड, ब्रिटेन, रूस और चीन समेत कई देशों के राजदूतों को तलब किया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने करीब 30 मिनट तक इन राजनयिकों को हमले की पृष्ठभूमि, पाकिस्तान की भूमिका और भारत की सुरक्षा चिंताओं पर विस्तार से ब्रीफिंग दी.

सेना प्रमुख करेंगे घटनास्थल का दौरा

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को बैसरन पहुंचेंगे, जहां हमले की जगह का मुआयना किया जाएगा. वे सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुटीं

सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. एनआईए, आईबी, और सैन्य खुफिया एजेंसियां इस हमले के पीछे छिपे आतंकी नेटवर्क को उजागर करने में जुट गई हैं.

प्रारंभिक जांच में सीमा पार से घुसपैठ और स्थानीय समर्थन नेटवर्क की पुष्टि के संकेत मिले हैं. घटनास्थल से मिले हथियार और सामान जांच के दायरे में हैं.

यह भी पढ़िए: भारत के कड़े फैसलों से बौखलाया पाक, शिमला समझौता सस्पेंड किया; कहा- ‘सिंधु जल रोकना जंग जैसा’

Bharat Express Desk

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

13 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

15 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

22 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

31 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

43 minutes ago