देश

मधुबनी पेंटिंग में बैनर बना कर बदायूं के सीएम फेलो ने जागरूकता फैलाने के साथ किया फंडरेज

12 मई, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की अनूठी पहल सीएम फेलो, प्रदेश के ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं. प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में नियुक्त किये गये सीएम फेलो अपने इनोवेटिव प्रयासों से न केवल मुख्यमंत्री के विजन को साकार कर रहे हैं बल्कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई मिसाल भी रच रहे हैं. इस क्रम में लखीमपुर जनपद के सीएम फेलो ने स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से कुकरा और जलालपुर गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रसव केंद्र की स्थापना करा कर, गांव और आस-पास के क्षेत्र में इंश्टीट्युशनल डिलेवरी की संख्या को 94 प्रतिशत तक पहुंचाया है. तो वहीं बलिया, गोरखपुर और बदायुं जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों के सीएम फेलो ने ऐसे ही इनोवेटिव प्रयोगों से ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और कृषि के क्षेत्र में भी विकास के सफल प्रयोग किये हैं, जो आने वाले समय में प्रदेश की विकास की नीतियों के लिए मिसाल बन रहे हैं.

सीएम फेलो के अनूठे प्रयोग ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बन रहे हैं मिसाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और दूरगामी निति का ही परिणाम है कि प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक विकास खण्डों में नियुक्त सीएम फेलो अपने इनोवेटिव प्रयोगों से ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विकास की नई मिसाल पेश कर रहे हैं. इसी क्रम में लखीमपुर जनपद के बांकेगंज आकांक्षात्मक ब्लाक में सीएम फेलो सुरेन्द्र दीक्षित ने कुकरा और जलापुर गांवों के उपस्वास्थ्य केंद्र की 8.50 लाख रूपये से मरम्मत करवाने के साथ प्रसव केंद्र की व्यवस्था को सुदृढ़ करवाया.

जिसका परिणाम है कि क्षेत्र में सुरक्षित इंस्टीट्युशनल डिलेवरी की संख्या क्रमशः कुकरा ग्राम पंचायत में 77 फीसदी और जलालपुर में 94 फीसदी तक पहुंच गई है. क्षेत्र में सुरक्षित इंस्टीट्युशनल डिलेवरी की संख्या 5 से 6 प्रसव प्रतिमाह से बढ़कर वर्तमान में 20 प्रसव प्रतिमाह तक पहुंच गई है साथ ही धात्री मां और शिशु के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना संभव हुआ है.

मधुबनी पेंटिंग में बैनर बना कर बदायूं के सीएम फेलो ने जागरूकता फैलाने के साथ किया फंडरेज

सबसे अनूठा प्रयोग बदायूं जनपद के सलारपुर ब्लाक के सीएम फेलो मयंक सिंह ने किया है, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र और आगंनबाडी में संसाधन और फंड की कमी को दूर करने के लिये मधुबनी पेटिंग के माध्यम से जागरूकता संदेश के बैनर बना कर जागरूगता भी और आजीविका भी के मंत्र को सफल बनाया. सीएम फेलो ने मंहगे प्रोजेक्टर और बैनर के बजाए स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से मधुबनी पेंटिंग में जारूकता संदेश के बैनर बनाकर फंडरेज किया. जिसकी मदद से 4 आगंनबाडी केंद्र के लिए मापन उपकरण खरीदे गये.

साथ ही इन जारूकता संदेशों और अभियान से प्रभावित होकर गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की पंजीकरण संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है. सीएम फेलो मंयक सिंह ने बताया कि उनके इनिशियेटिव से प्रेरित होकर ब्लाक की मिसेज मोमिना ने बदायूं के ओडीओपी जरी-ज़रदोजी का प्रयोग करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के बैनर बनाये और प्रथम पुरूस्कार भी प्राप्त किया. आने वाले समय में वो टीबी रोग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जागरूकता संदेश के बैनर भी बनवा रहे हैं.

गोरखपुर के सीएम फेलो ने क्लस्टर बनावा कर काला नमक चावल के उत्पादन और निर्यात में कराई वृद्धि

गोरखपुर के आकांक्षात्मक ब्लाक ब्रह्मपुर के सीएम फेलो प्रवीण कुमार राव ने 58 हेक्टेयर का क्लस्टर बनावा कर काला नमक चावल के उत्पादन और निर्यात में वृद्धि दर्ज की. सीएम फेलो ने एफपीओ के सहयोग से कृषि निर्यात नीति 2019 के तहत क्लस्टर बना कर काला नमक चावल के बीज के लिये किसानों को 100 रूपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दिलवाई. साथ ही एफपीओ के माध्यम से 200 किसानों को 10 लाख रूपये तक की सब्सिडी देने का प्रबंध किया. जिसने क्षेत्र में काला नमक चावल के उत्पादन में वृद्धि के साथ उसके निर्यात से किसानों की आय में लगभग ढ़ेड गुना की वृद्धि दर्ज की गई.

इसी तरह बलिया के सोहवां ब्लाक के सीएम फेलो बिनोद कुमार जयसवाल ने प्राथमिक विद्यालय नरही में स्मार्ट टीबी के माध्यम से डिजीटल क्लास की सुविधा बच्चों को उपल्ब्ध करवाई. जिससे सीधे तौर पर स्कूल में बच्चों के पंजीकरण और उपस्थिति में भी वृद्धि दर्ज की गई. मई 2024 तक जहां प्राथमिक स्कूल में 148 बच्चे पंजीकृत थे वो सितंबर 2024 तक आते-आते 194 बच्चे हो गये, यहीं नहीं उनकी उपस्थिति भी वर्तमान में 85 प्रतिशत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

13 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

32 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago