सीएम मोहन यादव के हॉट बैलून में लगी आग.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट दौरा शनिवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब उनका हॉट एयर बलून हवा में नहीं उड़ पाया. तेज हवा और अचानक बढ़ी आग की लपटों के चलते सुरक्षा कारणों से बैलून की उड़ान रोक दी गई. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और मुख्यमंत्री सुरक्षित रहे.
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव (हॉट एयर बैलून) शुक्रवार शाम मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचे, जहां उन्होंने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ किया. रात उन्होंने गांधीसागर के हिंगलाज रिसॉर्ट में नाइट हाल्ट किया. शनिवार सुबह सीएम ने चंबल नदी में बोटिंग का आनंद लिया और इसके बाद हॉट एयर बैलून की सवारी के लिए पहुंचे.
सीएम मोहन यादव जैसे ही हॉट एयर बलून में सवार हुए, तेज हवा चलने लगी. इस कारण बलून उड़ान नहीं भर पाया. इसी बीच बैलून के निचले हिस्से में आग की लपटें तेज हो गईं. सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते ट्रॉली संभाली और मुख्यमंत्री को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया.
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई. वहीं, सुरक्षा कर्मियों ने सीएम को जिस ट्रॉली में बैठाया गया था, उसे मजबूती से पकड़े रखा और उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया. मुख्यमंत्री यादव बैलून की सवारी नहीं कर पाए. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना हो गए.
इससे पहले शुक्रवार को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में चंबल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज की सवारी की. इस दौरान उन्होंने गीत भी गुनगुनाए. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल का यह नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा. यहां की स्वच्छ जलधारा और प्राकृतिक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी आत्मिक सुकून प्रदान करेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…