देश

दिल्ली में यमुना की तस्वीर बदलेगा Boat Tourism, नदी में चलेगा क्रूज और शुरू होगी फेरी सेवा

दिल्ली की यमुना नदी पर आने वाले दिनों में फेरी सेवा का लुत्फ उठाते हुए दिल्ली के लोग नजर आएंगे. दरअसल, फेरी सेवा के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते के लिए करार किया है.

सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू साइन होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब यमुना नदी पर फेरी सेवा और क्रूज पर्यटन से दिल्लीवालों को एक नया और अनूठा अनुभव मिलेगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस ये सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि दिल्ली को वैश्विक मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी.

“सुंदर और विकसित दिल्ली” के संकल्प को साकार करते हुए, हमारी सरकार राजधानी को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, हरित परिवहन और नई संभावनाओं से जोड़ रही है. डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में दिल्ली विकास और पर्यटन में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेगी! हमारी सरकार यमुना जी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है. वह दिन दूर नहीं, जब दिल्ली में गंगा जी की तर्ज पर दिव्य और भव्य यमुना आरती का आयोजन होगा, जहां हजारों लोग हमारी महान सनातन संस्कृति से न केवल जुड़ेंगे, बल्कि उसे आत्मसात भी कर सकेंगे.

दिल्ली बनेगी आध्यात्म की राजधानी

मां यमुना के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार दिल्ली को विकास और आध्यात्म की राजधानी बनाने के लिए कटिबद्ध है, दिल्ली सरकार जनहित में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं. इस कड़ी में, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 2016 अंतर्देशीय जलमार्ग अधिनियम के तहत यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो जगतपुर (दिल्ली) से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) तक फैला होगा. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में नदी नाव पर्यटन/फेरी सेवाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की सराहना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा पत्र, मिला भावपूर्ण जवाब

इस पहल से जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, दिल्ली के आर्थिक और पर्यावरणीय विकास को गति मिलेगी, साथ ही हरित परिवहन के विकास और यमुना किनारे रहने वाले लोगों की आजीविका में सुधार होगा.

कपिल मिश्रा ने क्या कहा?

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. हमने केंद्र सरकार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीडीए के अधिकारियों को एक मंच पर बैठकर दिल्ली के लिए सामंजस्य से काम करते देखा है. ऐसा नजारा दिल्ली में कई सालों के बाद देखने को मिला है. यह दिल्ली की जनता द्वारा बदलाव के लिए दिए गए जनादेश का उदाहरण है. अब सभी मिलकर काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago