देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में लागू किया गया RISE एप

लखनऊ, 6 मार्च: योगी सरकार प्रदेश के हर एक बच्चे का नियमित टीकाकरण कराने के उद्देश्य से स्टाफ नर्स, एएनएम व हेल्थ विजिटर को डिजिटल प्रशिक्षण दे रही है. त्वरित टीकाकरण कौशल संवर्धन (Rapid Immunization Skill Enhancement या RISE)एप का प्रशिक्षण मिलने के बाद ये स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण कार्यक्रम, सत्र प्रबन्धन, टीके को लेकर सुरक्षा, कोल्ड चेन प्रबन्धन के सिद्धांत, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव व टीकाकरण से इनकार करने वाले लोगों पर नजर रख सकेंगे और उनके बच्चों का टीकाकरण करवा सकेंगे.

ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि पहल का उद्देश्य नियमित टीकाकरण में लगे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कौशल और कार्यप्रणाली में सुधार करना है. यह एप टीकाकरणकर्ताओं के क्षमता निर्माण में इस तरह से काम कर रहा है कि नियमित टीकाकरण को लेकर समय-समय पर दिशा-निर्देश बदलते रहते हैं जैसे नई तकनीकों को शामिल करना.

डॉ. अजय ने बताया कि पायलट के तौर पर यह एप देश के 181 जिलों में लागू किया गया था जहां पर इसका प्रयोग सफल रहा. अब इसे प्रदेश में लागू कर दिया गया है और इसको लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण समस्त 75 जनपदों में पूर्ण किया जा चुका है. इस वक्त ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है. इससे लगभग 52,175 टीकाकरणकर्ता लाभान्वित होंगे.

प्रशिक्षक टीकाकरणकर्ताओं को हर 15 दिन के अंदर पांचों मॉड्यूल को देंगे ट्रेनिंग

पहली प्राथमिकता यह होती है कि इन बदलावों के बारे में टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द बताना, जिससे टीकाकरण समय और कुशलता से सुनिश्चित हो सके. वर्तमान में जो प्रशिक्षण प्रणाली है उसके माध्यम से इन सूचनाओं को स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुँचने में समय लगता है जबकि RISE एप के माध्यम से सूचनाएं तेजी से प्रसारित होती हैं.

उन्होंने बताया कि पूरा प्रशिक्षण पांच मॉड्यूल में संकलित है. यहाँ से प्रशिक्षण लेने के बाद ये प्रशिक्षक टीकाकरणकर्ताओं को हर 15 दिन के अंतराल पर पांचों मॉड्यूल की ट्रेनिंग देंगे.. प्रशिक्षण का पूर्व एवं पश्चात असेसमेंट किया जाएगा. असेसमेंट के बाद जो प्रशिक्षणार्थी 85 से 100 फीसद तक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें गोल्ड प्रमाणपत्र तथा जो 70 से 85 फीसद तक अंक हासिल करेंगे, उन्हें रजत प्रमाणपत्र दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

3 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

20 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

36 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago