सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
BSF Jawan Akhilesh Rai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद गाजीपुर निवासी BSF के जवान अखिलेश कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. सीएम योगी ने दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने अखिलेश कुमार राय के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान के नाम पर करने की भी घोषणा की है.
मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत जवान अखिलेश कुमार राय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है. प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी.
बता दें कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर जानलेवा हमला किया. नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान अखिलेश कुमार राय शहीद हो गए. बता दें कि बीते दिनों भी ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक जवान में अपनी जान गंवा दी थी. हालांकि नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन एक्टिव कर दिया गया है और सुरक्षाबल उन्हें ठिकाने लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…