देश

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: गोगामेड़ी मर्डर केस के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, ब्लेड से की गला काटने की कोशिश

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इस दौरान उनमें से एक हत्यारे नितिन ने आत्महत्या की कोशिश की है. नितिन ने ब्लेड से गला काटकर जान देने का प्रयास किया है. आरोपी को नारनौल नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे रोहतक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. बता दें कि नितिन फौजी नाम से मशहूर रहा है.

जानकारी के मुताबिक नितिन पोजी नारनौल में बंद है. इस दौरान उसने जेल में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. उसके जेल के बैरक में जब जेलकर्मियों ने खून देखा तो उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इस बारे में जेल अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें-कर्नाटक में एक बार फिर टीपू सुल्तान पर बवाल; आमने-सामने आई BJP और कांग्रेस, जानें अब क्या हुआ

गौरतलब है कि नितिन फौजी पर पुलिस पार्टी की गाड़ी को टक्कर मारने और फायरिंग करने का आरोप है. बता दें कि ये मामला 9 नवंबर का है. इस मामले में पुलिस ने महेंद्रगढ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने गांव रिवासा के कुलदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया था. वो वारदात के समय नितिन फौजी के साथ बताया जा रहा है. नितिन फौजी को राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड में पकड़ा है.

यह भी पढ़ें-NIA PLFI Raid: एनआईए ने बैन संगठन के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 4 राज्यों पर मारी रेड, जब्त किया गोला-बारूद का जखीरा

जानकारी के मुताबिक नितिव ने शुक्रवार को जिला जेल में सुबह करीब 8 बजे आत्महत्या करने की कोशिश की. इसकी जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया. जेल कर्मियों ने उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है. जेल के एसपी संजय कुमार ने बताया कि कुलदीप ने आज सुबह आत्महत्या करने का प्रयास किया था. उसको समय रहते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया. साथ ही इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago