देश

CM योगी ने PM मोदी को भेंट किया GI क्राफ्ट निर्मित शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल

PM Modi Varanasi Visit: श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार को काशी पहुंचे वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जी.आई. रजिस्टर्ड बनारस मेटल रिपोंसी क्राफ्ट से निर्मित अनूठी कलाकृति भेंट की गई.

इस शिल्प में काशी के तीन जी.आई. क्राफ्ट्स, जिसमें मेटल रिपोंसी क्राफ्ट, मीनाकारी और मेटल कास्टिंग क्राफ्ट का अद्भुत समन्वय देखने को मिला.पद्मश्री सम्मानित जी.आई. विशेषज्ञ डॉ. रजनी कांत ने बताया कि इस विशिष्ट उपहार में मीनाकारी की चौकी पर सुशोभित 18 इंच ऊंची और 15 इंच चौड़ी कलाकृति शामिल है.इसमें अरघा में शिवलिंग, पांच फन वाला नाग, नंदी, प्रसाद, कलश में गंगा जल, त्रिशूल और चंदन भस्म मौजूद है.इस कृति को धातु शिल्पी अनिल कसेरा, रघुनाथ कसेरा और मीनाकारी कलाकार अरुण कुमार वर्मा ने एक सप्ताह के निरंतर प्रयास और जी.आई. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में श्रावण मास की थीम पर तैयार किया.

अनूठी कलाकृति से किया गया प्रधानमंत्री का स्वागत

डॉ. रजनी कांत ने कहा कि यह कलाकृति काशी की समृद्ध शिल्प परंपरा और जी.आई. की ताकत को दर्शाती है.इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने काशी के सिल्क और भदोही की कालीन सहित बुनकरों और शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्वदेशी और लोकल से ग्लोबल’ का आह्वान किया.उन्होंने जी.आई. को कानूनी रूप से लोकल पहचान बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार के लिए ठोस कदम उठाने का संदेश दिया.शिल्पी समाज ने इस सम्मान पर गर्व व्यक्त किया और इसे काशी की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

ज्ञात हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में शनिवार को 51वीं बार पहुंचे.उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी.श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव की काशी से पीएम मोदी ने अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की.सिर्फ एक क्लिक में देश के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के पास सम्मान निधि के रूप में ‘समृद्धि’ पहुंची.

सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ तथा काशी के 2.21 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि पहुंची.बिना ब्रेक जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: ‘यह आदमी मेरे सामने होता, तो बताती कैसे मुंह मारती हैं लड़कियां…’ अनिरुद्धाचार्य के बयान पर भड़की Disha Patni की बहन खुशबू

-भारत एक्सप्रेस 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

41 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

58 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago