World’s Oldest Baby: अमेरिका के ओहियो में दुनिया का सबसे बूढ़े बच्चे का जन्म हुआ है. थेडियस डैनियल पियर्स (Thaddeus Daniel Pierce) का जन्म 26 जुलाई को ओहायो में माता-पिता लिंडसे और टिम पियर्स के घर हुआ. बच्चे का जन्म 1994 में जमाए गए एक भ्रूण (Embryo) से हुआ. यह बच्चा 62 वर्षीय लिंडा आर्चर्ड से 30 साल से भी पहले गोद लिए गए भ्रूण से पैदा हुआ है.
लिंडसे ने बताया, “हमने यह सोचकर ऐसा नहीं किया था कि हम कोई रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हम बस एक बच्चा चाहते थे.” लिंडसे ने कहा, “हमारा प्रसव दर्दभरा रहा, लेकिन अब हम दोनों ठीक हैं. वह बहुत शांत है. हमें इस अनमोल बच्चे के जन्म पर बहुत खुशी है.”
1990 के दशक की शुरुआत में लिंडा आर्चर्ड और उनके तब उनके पति ने गर्भधारण में मुश्किलों के बाद इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) टेक्नोलॉजी अपनाने का फैसला किया. 1994 में चार भ्रूण प्राप्त हुए: एक को आर्चर्ड में ट्रांसफर किया गया और उससे एक बेटी का जन्म हुआ, जो अब 30 वर्ष की है और 10 साल के बच्चे की मां है. अन्य भ्रूणों को क्रायोप्रिजर्व करके सुरक्षित रखा गया.
ये भी पढ़ें: सामने आई ‘बुक ऑफ डेड’, मिस्र में मिला 3500 साल पुराना रहस्यमयी ‘कब्रिस्तान’
आईवीएफ एक प्रकार का प्रजनन उपचार है जिसमें महिला के ओवरी से अंडे निकाले जाते हैं और लैब में स्पर्म से फर्टिलाइज किए जाते हैं. फिर भ्रूण को वापस गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है. भ्रूणों को भविष्य में उपयोग के लिए जमाकर भी रखा जा सकता है.
भ्रूण देने वाली आर्चर्ड ने बताया, “लिंडसे ने जब मुझे उसकी फोटो भेजीं, तो सबसे पहले मैंने देखा कि वह मेरी बेटी की तरह कितना दिखता है जब वह बच्ची थी. मैंने अपनी बेबी बुक निकाली और दोनों की तुलना एक-दूसरे से की और इसमें कोई शक नहीं कि वे भाई-बहन हैं.”
ये भी पढ़ें: Ajab Gajab: दुनिया का सबसे खतरनाक चरवाहा, AK-47 लेकर चराता है गाय, खतरे का अंदेशा होते ही चला देता है गोली
-भारत एक्सप्रेस
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…