देश

Sunny Deol Residence: अब नहीं होगा सनी देओल का बंगला नीलाम, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बतायी ये वजह तो कांग्रेस बोली- ‘तकनीकी कारणों’ का कौन है कारण ?

Sunny Deol Residence Auction: बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल के मुबंई में जुहू स्थित बंगले की नीलामी को लेकर खबरे सोशल मीडिया पर काफी जोर पकड़ रही हैं. बीते दिन रविवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल (Sunny Deol) के बंगले की नीलामी को लेकर नोटिस जारी किया था. यहां तक की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया था कि इसकी नीलामी 25 सितंबर को होगी. हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अब बंगले को लेकर बोली लगाई जाने वाला नोटिस वापस ले लिया है. बैंक ने तकनीकी खराबी हवाला देते हुए ये फैसला लिया है. बैंक ने कहा था कि सनी देओल ने 56 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन वह इसे वापस नहीं चुका पाए हैं.

वहीं अब इस मामले पर कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि देश को कल (रविवार) पता चला कि उनका घर नीलाम होने वाला है और 24 घंटे के भीतर नीलामी का नोटिस भी वापस ले लिया.

“इन ‘तकनीकी कारणों’ का कारण कौन है?”

जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है. आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है. आश्चर्य है कि इन ‘तकनीकी कारणों’ का कारण कौन है?”

यह भी पढ़ें-  INDIA Alliance LOGO: गठबंधन ‘INDIA’ को मिलेगा ‘प्रतीक चिन्ह’! मुंबई बैठक में मिलेंगे 80 से ज्यादा नेता, और बढ़ा सकता है कुनबा

क्या था पूरा मामला ?

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सनी देओल की संपत्ति को नीलामी के लिए रखा था. ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त को यह नीलामी की जानी थी. गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं. उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है. बैंक की ओर से रविवार को जारी नोटिस में कहा गया कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है. नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

34 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

59 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

60 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

2 hours ago