देश

रितिक के खिलाफ मकोका मामले में चार्जशीट पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 24 फरवरी को सुनाएगा फैसला

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान से संबंधित मामले में कथित आरोपी रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 24 फरवरी को संज्ञान लेने को लेकर फैसला सुनायेगा. साथ ही कोर्ट ने रितिक पीटर की न्यायिक हिरासत की अवधि को 24 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है.

स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील से पूछा कि इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों के खिलाफ कब तक चार्जशीट दाखिल की जाएगी? पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह 24 फरवरी तक दो आरोपियों रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिंकारा के दाखिल करेगी. दोनों मकोका मामले में गिरफ्तार है, जो गैंगेस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़ा है.

कपिल सांगवान नफे सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड

मामले की सुनवाई के दौरान रितिक पीटर के बयान को पढ़ा गया, जिसमें उसने किसी गैंग से जुड़े होने की बात से इनकार कर दिया है. वही एक गवाह ने डीसीपी के समक्ष दर्ज अपने बयान में कहा है कि कैसे कपिल सांगवान ने उसको धमकी और डरकर वह 10 लाख रुपये उसके आदमियों को दे दिया. रितिक पीटर के खिलाफ दाखिल चार्जशीट लगभग 300 पेज की है. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है.

वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है.

कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

3 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

6 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

19 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

38 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

50 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago