सुंदरबन में चक्रवात आकवान का असर
Cyclone Akvan: चक्रवाती तूफान ‘आकवान’ के असर से पश्चिम बंगाल का मौसम खतरनाक हो गया है. दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार रात से ही लगातार भारी बारिश हो रही है. सुंदरबन के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. नदियों और समुद्र में जबरदस्त उफान देखा जा रहा है. हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र बक्खाली और गंगासागर में समुद्र में नहाने वाले पर्यटकों पर नजर रखी जा रही है. उनकी सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया है. समुद्र तट पर माइकिंग के जरिए लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है और समुद्र के करीब जाने से बचने की सलाह दी जा रही है.
लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. धान की खेतों में पानी भरने लगा है. किसानों को डर है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो फसल को नुकसान हो सकता है. प्रशासन ने हालात पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग प्रशासनिक भवनों में कंट्रोल रूम बनाए हैं.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
कोलकाता में भी अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कई दौर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ बारिश के अलावा एक-दो बार तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
19 नवंबर की सुबह 6:30 बजे से 20 नवंबर की सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में कुल 52.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 98 फीसदी और न्यूनतम 91 फीसदी रही.
-भारत एक्सप्रेस
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…
India-Pakistan Relations: केवल SCO बैठक तक सीमित रहेगा पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा,…
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…
बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की पहले वैक्सीन आ गई है. इसपर खुशी जताते हुए…
पीएम मोदी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे…