देश

दिल्ली के बाद Bangalore के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bangalore) के 40 से अधिक निजी स्कूलों (School) को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है. जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के जिन 40 से अधिक स्कूलों को धमकी (School Threats) मिली है, उनमें आरआर नगर, केंगेरी और अन्य इलाकों के स्कूल शामिल हैं.

मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू की. अभी तक किसी भी स्कूल में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है.

पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये धमकी भरे ईमेल शुक्रवार सुबह भेजे गए हैं. बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए और बम निरोधक दस्तों के साथ मिलकर सभी प्रभावित स्कूलों की जांच शुरू की. पुलिस अब इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली में भी स्कूलों को धमकी

स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अभिभावकों को परिसर में प्रवेश की अनुमति सख्त नियमों के तहत दी जा रही है. शुक्रवार को इसी तरह की घटना दिल्ली से सामने आई, जहां 20 से अधिक स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिले.

दहशत फैलाने की कोशिश- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बम निरोधक दस्तों, अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन टीमों को स्कूलों में भेजा. जांच में पाया गया कि इन ईमेल का समय और भाषा लगभग एक जैसी है, जिससे संदेह है कि यह सुनियोजित तरीके से दहशत फैलाने की कोशिश हो सकती है.

जांच में नहीं मिला विस्फोटक

दिल्ली के स्कूलों में भी अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है. छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और स्कूल परिसरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़े- UP News: बाहुबली विधायक Abhay Singh को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

पुलिस की जांच जारी

दिल्ली पुलिस इन धमकियों के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. बेंगलुरु और दिल्ली दोनों जगह स्थिति नियंत्रण में है. जांच पूरी होने तक स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago