Delhi Pollution: दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया और राजधानी दिल्ली भी रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाती नजर आई. लेकिन त्योहार के अगले ही दिन यानी मंगलवार सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई. प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है.
सुबह 6 बजे के आंकड़ों की माने तो सबसे ज्यादा AQI 979 चाणक्य प्लेस में रिकॉर्ड किया गया. नारायणा गांव में 940, तिगड़ी एक्सटेंशन में 928, नीति बाग में 768, सोअमी नगर नॉर्थ में 741, पॉकेट A सेक्टर 13 में 769, ईस्ट पटेल नगर में 618, रंजीत नगर में 609, पंजाबी बाग में 519 और हारी नगर में 518 रहा. ये सभी इलाके ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किए गए.
इसके अलावा वजीरपुर (408), जहांगीरपुरी (401) और बवाना (417) जैसे इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा. कई अन्य जगहों पर भी AQI 350 के पार पहुंच गया. जैसे विवेक विहार (361), सोनिया विहार (356), एनएसआईटी द्वारका (387), पुसा (351), ओखला फेज-2 (348), आर.के.पुरम (371), रोहिणी (366), शादीपुर (390), मुंडका (350), नरेला (351) और नेहरू नगर (365).
दिल्ली के लगभग हर कोने में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं. मौसम में ठहराव, पराली जलाने और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की वजह से हालात और बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें-दिवाली के बाद दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, 34 जगहों पर ‘रेड जोन’ में प्रदूषण
दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह या देर शाम सैर पर न जाएं और घरों में एयर प्यूरिफायर या N-95 मास्क का इस्तेमाल करें. खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…