दिल्ली-NCR में सांसों पर पहरा, GRAP-4 लागू, आखिर कब कम होगा वायु प्रदूषण?
Delhi Air Pollution: दिल्ली और एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 441 तक पहुंच गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण के बिगड़ते हालात को देखते हुए GRAP-4 लागू कर दिया है. निर्माण कार्य, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर रोक लगाई गई है.
दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा से मिली राहत, AQI अब भी खतरनाक स्तर पर
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा चलने से प्रदूषण में मामूली कमी आई है लेकिन ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
प्रदूषण मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- ‘प्रदूषण समस्या सभी को दिख रही है, लेकिन तत्काल राहत के लिए कोई जादुई उपाय नहीं’
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मामले में जल्द सुनवाई करने का निर्णय लिया है. सोमवार को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा. एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने अदालत में इस मामले की गंभीरता को उजागर करते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक भयावह हो चुका है.
Pollution Special Story : राजधानी पर स्मॉग की मोटी चादर सांस लेना हुआ मुश्किल, जाने कब होगा सुधार
दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी सुबह से शाम तक स्मॉग की मोटी परत में कैद है। सड़कें धुंधली, आसमान फीका—एयर क्वॉलिटी इंडेक्स गंभीर स्थिति में है। इस खास रिपोर्ट में हम बात करते हैं वायु प्रदूषण की असल वजहों, GRAP की प्रभावशीलता, CPCB के मॉनिटरिंग सिस्टम और आने वाले दिनों में सुधार की संभावनाओं पर। CPCB के मेंबर डॉ. अनिल गुप्ता ने प्रदूषण के स्रोत, हेल्थ अलर्ट और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखे। साथ ही आम लोगों ने बताया कि जहरीली हवा उनके रोज़मर्रा की जिंदगी को कैसे प्रभावित कर रही है।
प्रदूषण का ‘जेल’ बनी दिल्ली! क्या पराली नहीं, शहर का भूगोल ही है जहरीली हवा के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार? पढ़ें- EXPLAINER
Delhi pollution Real Reason: दिल्ली की हवा को जहरीला करने में इसका भूगोल भी काफी हद तक जिम्मेदार है. दिल्ली का भूगोल प्रदूषण को एक जेल की तरह कैद कर देता है. जिसकी वजह से दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी में बदल जाती है.
सांसों पर प्रदूषण का पहरा! दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 900 के पार
Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. चाणक्य प्लेस में AQI 979 तक दर्ज हुआ है.
‘गैस चैंबर’ बना गाजियाबाद ! रेड जोन में नोएडा समेत दिल्ली के कई इलाके, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
Delhi NCR AQI Red Zone: दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद खराब हो गई है. गाजियाबाद में 17 अक्टूबर 2025 की सुबह एक्यूआई 301 तक पहुंच गया था, नोएडा सेक्टर 125 का एक्यूआई 337 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 365 दर्ज हुआ.
Delhi Pollution Update: घर से बाहर निकलते ही घुटन की स्थिति, NCR में दिवाली से पहले बढ़ा वायु प्रदूषण
सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या फिर से बढ़ने लगी है. रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा, जिसके कारण सुबह आकाश में धुंध की चादर देखने को मिली.
दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी तक पटाखे के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाई
सोशल मीडिया के माध्यम से भी गोपाल राय ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा है कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू.
Delhi Air Pollution: बारिश से दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI अभी भी 300 के पार
Delhi Air Pollution: दिल्ली में कुछ इलाकों को हॉटस्पाट के रुप मे चिन्हित किया गया है. इन इलाकों में रोहिणी, आरके पुरम, ओखला, नरेला, बवाला, मुंडका आदि शामिल हैं.





