देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, वजीरपुर–बवाना–रोहिणी में AQI 400 के पार, धुंध ने बढ़ाई परेशानी

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट देखी गई, जहां प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गया और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ‘गंभीर’ स्तर को छू गया. वजीरपुर, बवाना और रोहिणी जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया.

रविवार सुबह दिल्ली धुंध की घनी चादर में लिपटी रही. हवा की गति कम होने के कारण धुएं और कोहरे का मिश्रण पूरे शहर में छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई.

क्या कहते हैं CPCB के आंकड़े?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6:30 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. सबसे प्रदूषित इलाकों में वजीरपुर (425), बवाना (410), रोहिणी (409), आरके पुरम (418) और द्वारका (401) शामिल थे, जहां प्रदूषण का स्तर ‘खतरनाक’ स्तर पर बना हुआ है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक रूप से खराब रही. दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 312, गुरुग्राम में 325, ग्रेटर नोएडा में 308, गाजियाबाद में 322 और नोएडा में 301 अंक बना हुआ है.

दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने कोहरे और धुंध के मिश्रण के कारण विजिबिलिटी 900 मीटर और पालम में 1,300 मीटर दर्ज की.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक, कोहरे संग बढ़ी ठिठुरन, अब सुबहें होंगी ठंडी और दिन गुनगुने

बेहद खराब श्रेणी में थी दिल्ली की हवा

इससे पहले, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पहले से ही ‘बेहद खराब’ श्रेणी में था, जहां शनिवार रात का एक्यूआई 303 अंक पर था. हालांकि, हवाएं बेहद धीमी रहीं, जिनकी गति लगभग 4 किमी प्रति घंटा थी. इस कारण धुआं और प्रदूषण जमा हो गया और विजिबिलिटी कम हो गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से लगभग तीन डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. शनिवार शाम को आर्द्रता 73 प्रतिशत रही, जिससे धुंध और भी बढ़ गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

13 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

20 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

23 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

45 minutes ago