Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक, कोहरे संग बढ़ी ठिठुरन, अब सुबहें होंगी ठंडी और दिन गुनगुने

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. सुबह-शाम ठंडी हवाओं और कोहरे ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी.

Delhi Weather, Weather Update, Delhi cold wave

Weather Update: दिल्ली में आखिरकार सर्दी ने दस्तक दे दी है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही राजधानी की फिज़ाओं में ठंडक घुलने लगी है. सुबह-सुबह कोहरे की चादर दिखने लगी है और देर रात में ठंडी हवा के झोंके लोगों को रजाई में घुसने पर मजबूर कर रहे हैं. हालांकि दोपहर में हल्की-सी धूप राहत जरूर दे रही है, लेकिन सुबह और शाम का तापमान अब लगातार गिर रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा. तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी और नवंबर के पहले हफ्ते में सर्दी पूरी तरह से पैर पसार लेगी. दिल्ली-एनसीआर में ठंड का यह ट्रेंड अब लगातार बढ़ने वाला है.

उत्तर भारत में भी ठंड की आहट

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा उत्तर भारत अब सर्द हवाओं के आगोश में आने को तैयार है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ रही है. खेतों में काम करने वाले किसान अब जैकेट और स्वेटर निकालने लगे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में ठंड का असर और तेज होगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की कोशिश, अब सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी एंट्री

यूपी में मौसम रहेगा साफ

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा. पश्चिमी यूपी में आसमान साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ जिलों जैसे वाराणसी, गोरखपुर और बलिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के इस शुरुआती दौर में दिन तो सुहाने रहेंगे लेकिन रातें सामान्य से थोड़ी गर्म महसूस हो सकती हैं.

उत्तराखंड में तापमान में गिरावट

उत्तराखंड में भी मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. देहरादून और आसपास के इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है, लेकिन ठंड का असर अब साफ महसूस किया जा सकता है. बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल दो दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 3 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर मौसम बदल सकता है.

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में जहां सर्दी बढ़ रही है, वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. बंगाल, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital