देश

दिल्ली के बादली में दिल दहला देने वाली वारदात, सनकी पति ने पत्नी और तीन मासूम बेटियों का गला रेता; आरोपी फरार

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के बादली इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार की सुबह जब लोग अपने कामों की तैयारी कर रहे थे, तभी सिरसपुर के चंदन पार्क इलाके में एक घर के अंदर से चीख-पुकार और फिर सन्नाटे की ऐसी दास्तां निकली कि सुनने वालों की रूह कांप गई. यहां एक ही परिवार के चार लोगों, एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

मंजर देख दहल गए पड़ोसी

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात गली नंबर 3, मकान नंबर 84/E के ग्राउंड फ्लोर पर हुई. पड़ोसियों ने जब घर में हलचल नहीं देखी और अंदर जाकर झांका, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. कमरे के फर्श पर अनीता (पत्नी मुनचुन केवट) और उसकी तीन छोटी बेटियां खून से लथपथ पड़ी थीं.

सबसे दुखद पहलू यह है कि मरने वाली बच्चियों की उम्र महज 7 साल, 5 साल और 3 साल थी. इन मासूमों को शायद अंदाजा भी नहीं होगा कि जिस घर में वे सुरक्षित महसूस करती थीं, वहीं उनकी जिंदगी का आखिरी सफर खत्म हो जाएगा.

संदेह के घेरे में घर का मुखिया

पुलिस की शुरुआती जांच में शक की सुई सीधे मृतका के पति मुनचुन केवट पर जाकर टिकी है. मुनचुन मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला है और आजादपुर मंडी में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था. वारदात के बाद से ही मुनचुन फरार है, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है.

पुलिस इसे घरेलू विवाद या सनक में की गई हत्या मानकर चल रही है. फिलहाल, क्राइम टीम और फोरेंसिक (FSL) के विशेषज्ञों ने मौके से सबूत जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- भागलपुर NH-31 पर बस बनी काल! तेज रफ्तार ने ई-रिक्शा और पिकअप वैन को रौंदा; 4 की मौत,11 घायल

पुलिस की कार्रवाई और जांच

बादली थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीनियर अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा और गम का माहौल है. दिल्ली जैसे शहर में एक पिता द्वारा अपनी ही संतानों और पत्नी की इस तरह हत्या कर देना, सामाजिक सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़े सवाल खड़े करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

11 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

36 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

46 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago