दिल्ली के लाल किले पर हुए ब्लास्ट के बाद अमित शाह LNJP हॉस्पिटल पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अभी घटना के सभी पहलू की जांच की जा रही है. सभी संभावना को देखा जा रहा है. मैं ख़ुद मौक़ा स्थल पर जा रहा हूं. बता दे कि धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
अमित शाह ने कहा,
आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं.
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है. पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं. शहर के सबसे पॉश और सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर-18 में चौकसी बढ़ा दी गई है.
यहां आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है. पुलिस टीमों ने बैरिकेड लगाकर हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी शुरू कर दी है. शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट, बाजार और मल्टीप्लेक्स के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जा रही है. सभी सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट पर तैनात किया गया है. यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस स्टाफ लगाया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है. किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे. इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत
-भारत एक्सप्रेस
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…
Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…