देश

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, 23 इलाके रेड जोन में

Delhi Cold Wave & Pollution: दिल्ली में सर्दी लगातार बढ़ रही है और तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक धुंध छाए रहने की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी.

दिल्ली की दोहरी मार

दिल्ली वालों की मुश्किलें सिर्फ ठंड तक सीमित नहीं हैं. हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब हो चुकी है. आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 391 दर्ज किया गया है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. लगातार 300 से 400 के बीच बने AQI ने लोगों की सांसें मुश्किल कर दी हैं. ठंड और प्रदूषण के इस डबल अटैक से लोग सर्दी-जुकाम, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

AQI 400 के पार

दिल्ली के 23 इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 400 के पार पहुंच गया है. इनमें वजीरपुर और बवाना सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां AQI 436 दर्ज किया गया. रोहिणी का 435, बुराड़ी क्रॉसिंग का 430, जहांगीरपुरी का 433 और विवेक विहार का 424 है. ITO, आनंद विहार, अशोक विहार, नरेला और पटपड़गंज जैसे इलाके भी गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं.

एनसीआर में भी प्रदूषण का कहर

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहर भी प्रदूषण से जूझ रहे हैं. नोएडा का AQI 392, गाजियाबाद का 387 और गुरुग्राम का 254 दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिन तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर दिख रहा है. तमिलनाडु, केरल और माहे में 9 से 13 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रात का तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री कम रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-समस्तीपुर में चुनावी हंगामा, सीसीटीवी बंद और वीवीपैट पर्चियां मिलने से मचा बवाल

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. हिमाचल के कुछ हिस्सों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. यानी आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और प्रदूषण दोनों ही लोगों की बड़ी चुनौती बनने वाले हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

12 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

24 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

2 hours ago