pc- bharat express
Delhi Dating App Scam: दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए एक 67 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले फर्जी डेटिंग प्रोफाइल के जरिए पीड़ित से संपर्क किया, फिर मुलाकात के दौरान उसका मोबाइल फोन कथित तौर पर चोरी कर लिया. इसके बाद फोन और बैंकिंग एक्सेस का इस्तेमाल कर उसके दो खातों से ₹1.30 लाख UPI के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए.
पुलिस के अनुसार, 67 वर्षीय पीड़ित की एक महिला से डेटिंग ऐप पर बातचीत शुरू हुई थी. इसके बाद बातचीत Telegram पर पहुंची और मुलाकात तय हुई. 20 जुलाई और फिर 24 जुलाई 2026 को दोनों की मुलाकात हुई. 24 जुलाई को डिफेंस कॉलोनी के एक रेस्तरां में डिनर के बाद पीड़ित का मोबाइल फोन कथित तौर पर गायब हो गया. इसके कुछ ही समय बाद उसके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई.
पुलिस ने जांच में सबसे पहले मनी ट्रेल का पीछा किया. बैंक स्टेटमेंट, KYC और UPI ट्रांजैक्शन की जांच में सामने आया कि ₹1.30 लाख पहले एक आरोपी के खाते में पहुंचे और फिर उसकी सहयोगी के खाते में ट्रांसफर किए गए. इसके बाद पुलिस ने ATM ट्रांजैक्शन और CCTV फुटेज खंगाले. पुलिस का दावा है कि CCTV में दोनों महिलाओं को कथित तौर पर ठगी की रकम निकालते हुए देखा गया. करीब ₹90 हजार ATM से निकाले गए.
पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय ज्योत्सना ने कथित तौर पर फर्जी पहचान से डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई थी. इसी प्रोफाइल के जरिए उसने पीड़ित से संपर्क किया. बाद में उसने कथित तौर पर 21 वर्षीय मंशी को योजना में शामिल किया. पुलिस का आरोप है कि मंशी ने खुद को उसी महिला के तौर पर पेश किया, जिससे पीड़ित ऑनलाइन बातचीत कर रहा था. यानी ऑनलाइन बनी पहचान और सामने हुई मुलाकात के बीच कथित तौर पर बड़ा खेल चल रहा था.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में भंवरी देवी हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट घेरा
पुलिस के अनुसार, रकम ट्रांसफर करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए चोरी किए गए मोबाइल फोन को कथित तौर पर नष्ट कर दिया. CCTV, बैंकिंग ट्रेल और तकनीकी सर्विलांस को जोड़ते हुए पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची. मामले में e-FIR दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
भारत एक्सप्रेस
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…