देश

PM मोदी की अपील पर दिल्ली हज समिति की पहल, एयरपोर्ट जाने के लिए बस छोड़कर मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे हजयात्री

वैश्विक ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन करते हुए दिल्ली राज्य हज समिति ने एक विशेष पहल की है. इस बार हज जाने वाले यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बड़े वाहनों के बजाय मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस का उपयोग करेंगे.

दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, “पीएम मोदी की ऊर्जा और ईंधन बचत की अपील हर देशवासी का कर्तव्य है. पूरी दुनिया फिलहाल ऊर्जा संकट से जूझ रही है. इसके दुष्प्रभाव अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहे हैं. भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां सरकार ने पूरा प्रयास किया कि इस संकट का असर आम आदमी पर कम से कम पड़े.”

सरकार की कोई जनकल्याण योजना नहीं रुकी

कौसर जहां ने कहा, “इतने बड़े संकट के बावजूद सरकार की कोई जनकल्याण योजना नहीं रुकी. पीएम मोदी की यह अपील सोच-समझकर और देशहित में की गई है. हम सभी उनके साथ खड़े हैं. इन्हीं भावनाओं के साथ दिल्ली हज समिति ने फैसला किया है कि सभी हज यात्री एयरपोर्ट तक की यात्रा मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से करेंगे.”

भदोही के रहने वाले हबीबुल्लाह अंसारी ने बताया, “पिछले साल हज यात्रियों को बसों से एयरपोर्ट पहुंचाया गया था, लेकिन इस बार पीएम मोदी की अपील के बाद हम मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं.”

पीएम मोदी का देश में पेट्रोल बचाने का आह्वान

एक अन्य हज यात्री साहिल अबीब ने कहा, “मेरी रात की फ्लाइट है. पीएम मोदी के पेट्रोल बचाने के आह्वान के बाद हमने फैसला किया कि बस की जगह मेट्रो से जाएंगे. यह छोटा सा योगदान है, लेकिन सामूहिक रूप से बड़ा प्रभाव डालेगा.”

अन्य यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सरकार की अपील के बाद वे जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे हैं.

यह पहल ऐसे समय में आई है, जब देशभर में ईंधन बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने हाल ही में नागरिकों से अपील की थी कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें और ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदान दें.

आईएएनएस

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago