देश

दिल्ली HC ने मकोका मामले को द्वारका कोर्ट से Rouse Avenue Court में ट्रांसफर करने का दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने आप विधायक नरेश बालियान से जुड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से जुड़े 2 लोगों के मामले को द्वारका कोर्ट से राऊज एवेन्यु कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने यह आदेश दिया है.

कोर्ट ने आदेश के बाद रोहित और सचिन चिकारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए. दोनों की ओर से पेश वकील ने केस ट्रांसफर करने का विरोध नही किया. अदालत ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर यह आदेश दिया है, जिसमें सभी आरोपियों के मामले को द्वारका कोर्ट ने राऊज एवेन्यु कोर्ट की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है.

4 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के अनुसार सह-आरोपी बालियान के लिए रिमांड आदि की मांग करने वाले आवेदकों पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई की जा रही है, जबकि अन्य से संबंधित इसी तरह के आवेदक द्वारका कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में एमपी/एमएलए से संबंधित विशेष अदालत को सभी आरोपियों के मामले की सुनवाई की जानी है.

मामले की सुनवाई के दौरान अन्य आरोपी रितिक की ओर से पेश वकील ने कहा कि अगर मामला राऊज एवेन्यु कोर्ट के विशेष अदालत में जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नही है. दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत बालियान को 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जिस दिन उन्हें जबरन वसूली के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जमानत दी थी.

पांच वर्षों से ब्रिटेन में है गैंगेस्टर कपिल सांगवान

विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने पहले पुलिस को उत्तम नगर के विधायक की आगे की रिमांड देने से इनकार कर दिया था और नरेश बालियान को 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.


इसे भी पढ़ें- SC ने केरल हाईकोर्ट के त्रिशुर पूरम उत्सव पर दिशानिर्देशों पर लगाई रोक, कहा- नियम अव्यावहारिक


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मंगल पांडे को फांसी और दिल्ली पर कब्जा! 1857 के गदर की वो खूनी दास्तान, जिसने मिटा दिया मुगल साम्राज्य

1857 Revolt Indian History: 1857 की क्रांति में मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली पर कब्जा…

8 minutes ago

Delhi-NCR Wedding Shopping: चांदनी चौक से लाजपत नगर तक, बजट में शादी की शॉपिंग के लिए ये मार्केट हैं खास

Delhi NCR Wedding Shopping: शादी के सीजन में दिल्ली-NCR के चांदनी चौक, लाजपत नगर और…

21 minutes ago

अमेरिका से खुन्नस, जापान में हड़कंप! उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हाहाकार

North Korea News: अमेरिका और जापान के युद्धाभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया ने फिर दागी…

25 minutes ago

असम में ऊर्जा क्रांति का आगाज! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अडानी पावर के ₹48,000 करोड़ के प्लांट की नींव

Adani Power Assam Plant: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले…

34 minutes ago

नाई की दुकान पर मसाज कराने पहुंचा बंदर, ठाठ से दबवा रहा हाथ-पांव, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

इंटरनेट पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह सैलून…

56 minutes ago