देश

Delhi Mayor Election: दिल्ली में अब भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार, राजा इकबाल बने नए मेयर

Delhi Mayor Election: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बन गई है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के उम्मीदवार राजा इकबाल शुक्रवार को नए मेयर चुने गए. भाजपा के ही जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं. मेयर चुनाव में भाजपा के राजा इकबाल को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप को मात्र आठ वोट प्राप्त हुए. आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. मेयर चुनाव में 142 सदस्यों ने मतदान किया.

राजा इकबाल के मेयर बनने के साथ ही अब दिल्ली में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार काबिज हो गई है. केंद्र और विधानसभा में पहले से भाजपा की सरकारें हैं. अब मेयर की सीट पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है. भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी. इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी उसने पूर्ण बहुमत हासिल कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार बनाई.

आप ने चुनाव का किया था बहिष्कार

इससे पहले ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया था. पार्टी नेताओं का कहना था कि उसने भाजपा को बिना खरीद-फरोख्त ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार बनाने का मौका दिया है और अब उसे बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए.

इससे पहले दिल्ली की मेयर रहीं ‘आप’ नेता डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए. इसके बावजूद दिसंबर 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताया.

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में केंद्र, राज्य और एमसीडी तीनों जगह भाजपा की सरकार है. ऐसे में उसे अब कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए और जनता से किए हर वादे को पूरा करना चाहिए. आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका रचनात्मक रूप से निभाएगी और भाजपा को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलाएगी.


ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Declared: 10वीं में 90.11 फीसदी और 12वीं में 81.15 फीसदी बच्चे पास, जानें किसने किया टॉप


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago