देश

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मानसून की एंट्री अब भी रुकी हुई, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) के लोग अब भी मानसून (Monsoon Alert) की राह देख रहे हैं. हालांकि बादल छाए हुए हैं और उमस लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक तेज बारिश की शुरुआत नहीं हो पाई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून को दिल्ली पहुंचने से एक प्रतिचक्रवाती हवाओं का सिस्टम रोक रहा है.

दरअसल, दक्षिण भारत में बना एक ऊपरी हवा का दबाव (एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन) मानसूनी ट्रफ को दिल्ली तक बढ़ने से रोक रहा है

इसकी वजह से निचले और मध्य स्तर पर नमी तो आ रही है, लेकिन गहरे बादल नहीं बन पा रहे, जिसकी वजह से सिर्फ बूंदाबांदी हो रही है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज?

दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज दोपहर के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा.

हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

दिल्ली से सटे शहर जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में सुबह से ही तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. दिन चढ़ते-चढ़ते धूप तेज होगी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी नजर आएंगे.

अब कितनी है मानसून की देरी, कब तक आएगा?

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दिल्ली में मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है. अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में यह प्रतिचक्रवात कमजोर पड़ जाएगा और मानसूनी ट्रफ उत्तर की ओर खिसकने लगेगा.

पिछले साल दिल्ली में मानसून 27 जून को आया था और इस साल भी इसके 28 या 29 जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

साथ ही पूरे NCR में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

Delhi-NCR के लिए येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 26 जून से 28 जून के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कुछ स्थानों पर तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इस दौरान तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा.

हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी रहेगी जिससे वातावरण में नमी बनी रहेगी और उमस का असर लगातार महसूस किया जा सकता है.

क्या उम्मीद करें राजधानी के लोग?

दिल्ली-एनसीआर में बारिश तो थोड़ी देर से आ रही है, लेकिन इसकी तैयारी साफ दिखाई दे रही है. बादल छाए हुए हैं, हवा में नमी है और वातावरण अस्थिर बना हुआ है.

अगले कुछ दिन अहम माने जा रहे हैं क्योंकि जैसे ही ट्रफ ऊपर की ओर बढ़ेगा, राजधानी में मानसून की पहली अच्छी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि चेतावनियों पर ध्यान दें और बारिश या तेज हवाओं की स्थिति में सतर्क रहें.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र चाकू बाजी में डबल मर्डर के बाद इलाके में कोहराम, मृतकों में एक नाबालिग

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

20 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

46 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

55 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago