नए साल के जश्न से पहले राजधानी की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. साउथ ईस्ट दिल्ली की पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है. डीसीपी हेमंत तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया इस मेगा ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ नाम दिया गया है. इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
दिल्ली पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत चोरी, झपटमारी, अवैध हथियार, नशा और जुआ जैसी गतिविधियों में शामिल होने के शक में कुल 1306 लोगों को हिरासत में लिया. इन सभी से गहन पूछताछ की गई. पुलिस का मुख्य उद्देश्य नए साल के मौके पर होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और राजधानी में शांति बनाए रखना है.
हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 285 आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है. इन पर आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस (नशा तस्करी) और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में 116 ऐसे बदमाश भी शामिल हैं जो पहले से पुलिस की हिट लिस्ट में थे. इसके अलावा, 10 ऐसे लोग भी पकड़े गए हैं जो जमीन के विवादों को बढ़ावा देकर माहौल खराब कर रहे थे.
पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ है. अपराधियों के पास से 21 देसी पिस्टल, कारतूस और 27 चाकू मिले हैं. नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 हजार से ज्यादा अवैध शराब के क्वार्टर और 6 किलो गांजा भी जब्त किया है. इसके साथ ही लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई है.
‘ऑपरेशन आघात 3.0’ की सफलता केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस ने बड़ी रिकवरी भी की है. आरोपियों की निशानदेही पर 310 चोरी के मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक कार बरामद की गई है. साथ ही 5 शातिर ऑटो लिफ्टर (वाहन चोर) गैंग के सदस्यों को भी दबोचा गया है.
साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है. नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे ताकि आम जनता बिना किसी डर के जश्न मना सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.
ये भी पढ़ें- भागलपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात; युवक की हत्या कर कटर से किए 3 टुकड़े, सिर-पैर गंगा में फेंके
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…