उत्तर प्रदेश

‘जी राम जी’ बिल में राम का नाम कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा, इसलिए सड़क पर है विपक्ष- डॉ दिनेश शर्मा

Lucknow News: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण रोज़गार के केंद्र सरकार के “जी राम जी बिल ” के नाम में राम का नाम होना कांग्रेस को हज़म नहीं हो रहा है. राम के विरोध के कारण ही कांग्रेस आज सड़क पर आ गई है. उधर राम की सेवा करने वाली भाजपा प्रभु कृपा से दिल्ली की सरकार में है. मोदी सरकार ने “वी बी-जी राम जी” बिल लाकर विपक्षियों की लूट खसोट पर ताला लगा दिया है. अब गाँव में लोगों को घर के पास में ही १२५ दिन का रोज़गार मिल सकेगा. किसान मजदूर को गाँव में ही रोज़गार मिल जाएगा.

सांसद ने कहा कि अटल जी बड़े राजनेता थे और मोदी सरकार उनके बताए रास्ते पर चल रही है. उनकी तमाम यादें हर कार्यकर्ता के दिल में है. चुनाव भी उन्हें कार्यकर्ता ही लड़ाता था. अटल जी तमाम चुनाव जीते कभी हारे भी पर जनता से उनका संबंध हर बार और मजबूत होता गया. वे अपने और जानता के बीच दूरी के विरोधी थे. अटल जी अत्यंत सरल स्वभाव के थे और कार्यकर्ता को जोड़ना ही उनकी खूबी थी. अपने महापौर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में भी प्रचार के लिए आकर उन्होंने बता दिया कि कार्यकर्ता की उनके लिए कितनी अहमियत है. उस चुनाव की जीत अटलवाणी का परिणाम थी. इसने जीत का रिकॉर्ड भी बनवा दिया.

डॉ शर्मा ने कहा कि भारत बदल रहा है क्योंकि पूर्वजों ने देश की मजबूत नींव रखी थी. जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए गिरफ्तारी तक दी थी. कांग्रेस की सरकार ने देश के हिस्से कश्मीर में जाने के लिए परमिट लेने की व्यवस्था कर दी थी. डॉ मुखर्जी ने अटल जी के ज़रिए ही देश को संदेश दिया था कि परमिट राज अब नहीं चल सकेगा. कुछ समय बाद ही संदेहास्पद स्थिति में उनका निधन हो गया. डॉ मुखर्जी के धारा ३७० हटाने के सपने को पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ग्रह मंत्री अमित शाह ने पूरा किया है.

अटल जी के सबसे बड़े शिष्य हैं पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी कहते थे कि अगर एक अटल और हो तो भारत पर केवल जनसंघ का ही राज होगा. उनका एकात्म मानववाद का संदेश समाज में बराबरी का मूलमंत्र है. दीनदयाल के गरीब के उत्थान के सपने को पीएम नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं. किसान की खेती की जरूरत के लिए सम्मान निधि से लेकर गरीब के लिए घर और घर में गैस चूल्हा , बिजली , शौचालय , इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था मोदी सरकार ने कर दी है. कांग्रेस पर कमजोर सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उस सरकार के समय में अमेरिका पाकिस्तान भारत को आँख दिखाते थे. पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमले का जवाब भारत के पीएम सफेद कबूतर उड़ाकर देते थे. अब अटल जी के सबसे बड़े शिष्य पीएम मोदी पाकिस्तान के हमले का घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत का संदेश साफ़ है की डरेंगे नहीं और सताने वाले को छोड़ेंगे भी नहीं.

डॉ शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को अब रोज़गार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें राज्य में ही रोज़गार की सुविधा मोदी योगी सरकार दे रही है. सीएम योगी आज एक शेर की तरह प्रदेश को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं. विपक्ष की सरकारों के समय प्रदेश में अराजकता का वातावरण था. सत्ता में बैठे लोग जनता को बांट कर कुर्सी पर काबिज थे. उन्हें जनता की बेहतरी से कोई मतलब नहीं था. आज योगी सरकार बाँटने में नहीं बल्कि प्रदेशवासियों का भविष्य संवारने के लिए कार्य कर रही है. ये समय बांटने का नहीं बल्कि एकजुट होकर देश को बनाने का है. दीनदयाल का मंत्र भी यही है की मिलकर काम करो. पीडीए की बात करने वालों ने घर में इसे लागू नहीं किया.

समाज में फूट डालने की साजिश कर रहा विपक्ष

वे वोट के लिए दलित को गले लगाते हैं पर असल में दिल साफ़ नहीं है. कथावाचक को भी गाली दिलवाते हैं. देश के लिए लड़नेवाले राणा सांगा को भी अपशब्द कहलाते हैं. ये असल में सोंची समझी साजिश थी जिससे समाज में मतभेद हो और उसका लाभ उठाया जा सके. ये अटल मोदी योगी का देश है जो मिलकर चलने की अटल जी की सीख को याद रखता है.

सीएम योगी ने कोरोना के समय में जिस प्रतिबद्धता से लोगों को बचाया वह आदर्श है. कोरोना के समय सीएम योगी के पिता के निधन के बावजूद जनता की सेवा के धर्म को ही निभाते रहे.इस प्रदेश ने ऐसा भी सीएम देखा है जिसके समय में थाने में डिप्टी एसपी की हत्या हो जाती है और पुलिस ने कुछ किया ही नही. आज थाने को छोड़ दीजिए प्रदेश के किसी कोने में भी अपराध करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता.

देश में पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाया पर सीएम योगी ने प्रदेश से अपराध को ही साफ़ कर दिया. कार्यक्रम का आयोजन बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया था. कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष उमेश पासवान, राधे श्याम पांडे, रामदेव शुक्ल साहित भारी संख्या में पार्टी के नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- क्या BJP के होने वाले हैं दिग्विजय? पीएम मोदी की फोटो पर राहुल को टैग कर बोले- जय सिया राम; किया RSS का गुणगान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago