देश

दिल्ली के बड़े होटल पर थी हमले की साजिश! पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे शाहज़ाद भट्टी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

रिपोर्ट-तनु


Shahzad Bhatti Delhi Attack Plot: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की एक बड़ी विदेशी साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शाहज़ाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर में टारगेट किलिंग, फायरिंग और ग्रेनेड हमलों जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे.

सोशल मीडिया के जरिए बुना गया ‘मौत का जाल’

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय राजवीर और 19 वर्षीय विवेक बंजारा के रूप में हुई है. ये दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये युवक किसी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के कारण नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए शाहज़ाद भट्टी के संपर्क में आए थे. भट्टी ने इन्हें बड़े अपराध करने के लिए ‘ब्रेनवॉश’ किया और दिल्ली-एनसीआर में दहशत फैलाने के लिए तैयार किया था.

सराय काले खां से दबोचा गया मुख्य शूटर

स्पेशल सेल को मार्च के अंत में इनपुट मिला था कि भट्टी का सिंडिकेट दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है. इसके बाद 31 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर जाल बिछाया गया:

16 अप्रैल: पुलिस ने विवेक बंजारा को ग्वालियर के डबरा से दबोचा.

18 अप्रैल: विवेक से मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी राजवीर को दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया गया.

यह भी बता दें कि पकड़े जाने के वक्त राजवीर दिल्ली के एक नामी होटल पर फायरिंग करने की अंतिम तैयारी में था. उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

पंजाब में हमले की कोशिश

पूछताछ में पता चला कि इस नेटवर्क की जड़ें काफी गहरी हैं:

अमृतसर कनेक्शन: 9 अप्रैल को ये दोनों अमृतसर गए थे, जहां इन्हें एक अज्ञात हैंडलर से पिस्टल, कारतूस और 20 हजार रुपये कैश मिले थे.

ज़ीरकपुर फायरिंग: राजवीर ने पंजाब के ज़ीरकपुर में एक क्लब पर फायरिंग की कोशिश भी की थी, जिसे भट्टी ने पहले ही धमकी दे रखी थी. हालांकि, पिस्टल में तकनीकी खराबी के कारण वह हमला पूरी तरह सफल नहीं हुआ. इस पूरी घटना का वीडियो विवेक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था, जिसे अब पुलिस ने बरामद कर लिया है.

क्या था आरोपियों का पूरा प्लान?

आरोपियों के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट मिले हैं, जिनसे साबित होता है कि शाहज़ाद भट्टी सीधे पाकिस्तान से इन्हें निर्देश दे रहा था. उनका मकसद दिल्ली के व्यस्त इलाकों और होटलों को निशाना बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरना और दहशत फैलाना था. राजवीर एक पिस्टल छिपाकर दिल्ली आया था और दूसरी पिस्टल का इंतजाम कर बड़े हमले की फिराक में था, लेकिन स्पेशल सेल की मुस्तैदी ने साजिश को फेल कर दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago