देश

बकरीद और वीकेंड के मद्देनज़र दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, जगह-जगह चेकिंग और पेट्रोलिंग – दिल्ली पुलिस की आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

नई दिल्ली, 6 जून 2025: दिल्ली में बकरीद से एक दिन पहले और वीकेंड के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. राजधानी के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान, अतिरिक्त पेट्रोलिंग, और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मुहिम का मकसद न केवल किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकना है, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करना है.

जॉइंट सीपी, साउदर्न रेंज, संजय कुमार जैन ने बताया “हम लोग सामान्य चेकिंग कर रहे हैं. वीकेंड है और कल बकरीद का त्योहार भी है, इसलिए पेट्रोलिंग और गाड़ी की चेकिंग बढ़ा दी गई है. इसका उद्देश्य यह है कि लोगों के बीच सुरक्षा की भावना बनी रहे. हम सभी से अपील करते हैं कि शांति और सौहार्द बनाए रखें. सभी लोग भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं.”

दिल्ली पुलिस ने खासकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में अपनी तैनाती बढ़ा दी है. दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा, नॉर्थ ईस्ट, और वेस्ट ज़ोन में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. साथ ही QRT (Quick Response Teams) और PCR वैन को भी तैनात किया गया है.

सोशल मीडिया पर निगरानी

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल भी अलर्ट पर है। त्योहार के दौरान अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है. किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या फेक न्यूज़ पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने आम जनता से की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सहयोग करें, पहचान पत्र साथ रखें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. साथ ही सभी से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है. बकरीद जैसे महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है. प्रशासन और पुलिस दोनों ही यह संदेश दे रहे हैं कि त्योहार सबका है, और उसे मिल-जुलकर, शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago