Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को जोरदार विस्फोट हुआ. इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोगों के घायल होने की खबर है. धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जानकारी ली.
भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार धमाके के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह से घटना की जानकारी ली. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की. अमित शाह ने आईबी चीफ से भी घटना की जानकारी ली. इसके अलावा, गृह मंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक को एनआईए की विशेष टीम घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं.
शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है. सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई हैं. इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है. साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है.
इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है. कई इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों के अधिकारी सतर्क रहें और फील्ड में सक्रियता बढ़ाएं.
एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा इतना भयानक था कि हम सब डर गए. अचानक हमने देखा कि चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी हैं. शाम 6.55 बजे के आसपास यह जोरदार धमाका हुआ था. हमने जीवन में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना.
जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई. धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई. धमाका इतना भीषण था कि कुछ गाड़ियों 150 मीटर तक हवा में उड़ गई.
ये भी पढ़ें: Delhi Red Fort Blast: देश भर में फैली दिल्ली के धमाके की गुंज, मुंबई के बाद बिहार-UP में भी हाई अलर्ट जारी
-भारत एक्सप्रेस
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…