Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे.

भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 2047 से पहले विकसित भारत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया. उन्होंने चंद्रयान की उपलब्धि, UPI और मीडिया से सकारात्मक व राष्ट्रीय एकता वाली कहानियों को आगे बढ़ाने की अपील की.

काशी तमिल संगमम 5.0 के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 'तिरुक्कुरल पयिल्वोम' थीम को अहम बताया और 50 भाषाओं में तिरुक्कुरल अनुवाद जारी होने पर युवाओं तक इसके विचारों के पहुंचने की बात कही.

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' विजन की तारीफ की और कहा कि यह युवाओं को अपने समाधान खुद गढ़ने के लिए प्रेरित करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी, रक्षा, एडवांस टेक्नोलॉजी और EU मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की.

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर कच्छ के ऐतिहासिक लखपत गुरुद्वारा साहिब और 2001 के भूकंप के बाद हुए इसके जीर्णोद्धार की कहानी फिर चर्चा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु साहिब के संदेश को याद किया.

पीएम मोदी ने कौशल विकास को सम्मानित करियर के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया है. पीएमओ ने राज्य मंत्री जयंत चौधरी के लेख के जरिए वर्ल्डस्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी, एआई के दौर में बदलते रोजगार के आंकड़ों को साझा किया.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' मंत्र में 'सबका विश्वास' और 'सबका प्रयास' जुड़ने से समावेशी विकास मजबूत हुआ है.

मातृभूमि और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अद्वितीय पराक्रम का परिचय देने वाले महान सेनानायक लचित बोरफुकन की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक लेख साझा करते हुए कहा कि आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, बैंकिंग और उद्यमिता के जरिए गरीबी के खिलाफ भारत की लड़ाई ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली है.