देश

Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, स्पाइसजेट और दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी सलाह

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में हुई बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली तमाम विमानों पर मौसम के प्रभाव पड़ने की संभावना जताते हुए यात्रियों से उड़ानों की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी.

दिल्ली में खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित

स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मौसम अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली (डीईएल) में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखें.”

स्पाइसजेट ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें. मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है.

कोलकाता में भारी बारिश से संचालन बाधित

इससे पहले, एयरलाइन ने बुधवार को भी इसी तरह का एक अपडेट जारी किया था. एयरलाइन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कोलकाता (सीसीयू) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नज़र रखें.”

इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को यात्री परामर्श जारी किया था. एयरपोर्ट ने लोगों को संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी थी.

ये भी पढ़ें- Weather Update: देशभर में मानसून का कहर; दिल्ली-NCR में जलभराव से संकट, यूपी-बिहार में उमस और येलो अलर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट ने दिया यात्री परामर्श

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाला सड़क यातायात वर्तमान में सामान्य से धीमा है. हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों पर विचार करें. नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए, कृपया अपनी संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करें. आपकी समझ के लिए धन्यवाद, और किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 minute ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

6 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

8 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

33 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago