अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान
Disha Salian Murder Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला फिर सुर्खियों में है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिशा केस में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस केस से जुड़ा कोई सबूत हों तो एसआईटी को दें.
बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक लगातार इस मामले (Disha Salian Murder Case) में एसआईटी जांच की मांग कर रहे थे. जिसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये आदेश दिए हैं.
इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने इस मुद्दे (Disha Salian Murder Case) को उठाया. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे इस मामले की जांच की मांग की थी. साथ ही उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट भी कराया जाए.
बता दें कि दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के अनुसार, 8 जून 2020 की रात दिशा ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, इसके बाद 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत और दिशा के मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे.
ये भी पढ़ें : IAF Fighter Pilot: मिर्जापुर की सानिया मिर्जा बनीं देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, पिता हैं TV मैकेनिक
दिशा के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? यह सब क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस केस को पहले ही बंद कर चुकी है. बहुत सारी जांच पहले ही की जा चुकी है, फिर अब एसआईटी जांच क्यों ? उन्होंने कहा कि अब हम चैन से जी रहे हैं फिर ये सब क्यों हो रहा है?
-भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…
Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…
शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…