देश

PM Modi के नेतृत्व में ब्रह्मोस से लैस भारत अब दुश्मन को उसी के घर में घुसकर मारता है: डॉ. दिनेश शर्मा

PM Modi Birthday: भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई दी. दिनेश शर्मा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विकास में उन्होंने अपना अतुलनीय योगदान दिया है.

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘पीएम मोदी सिर्फ एक नाम नहीं हैं, वे एक आंदोलन हैं. पीएम मोदी को सिर्फ एक व्यक्ति के तौर पर नहीं, बल्कि एक संस्था के रूप में देखा जाता है. वे चमत्कार के पर्याय हैं, जिन्होंने देश के विकास में अपना अतुलनीय योगदान दिया और अपनी काबिलियत से न केवल दुनिया भर के देशों से अच्छे संबंध बनाए बल्कि एक वैश्विक नेता के रूप में भी काम किया है. पीएम मोदी एक ऐसे भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अब ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है और जरूरत पड़ने पर शत्रुओं को उनके घर में घुसकर मारता भी है.’

वैश्विक नेता के रूप में मोदी की पहचान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पीएम मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप में मान्यता प्राप्त है और वे एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं हैं. दुनिया भर के कई देशों ने उन्हें सराहा और उनकी प्रशंसा की है.’

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा करने पर भाजपा सांसद ने कहा, ‘अगर उन्हें राहुल गांधी से इतना लगाव है तो वह उनके घर रहने लगें या फिर उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च पुरस्कार दे सकते हैं, लेकिन भारत में सम्मान सिर्फ वही लोग पाते हैं जो देश के लिए बोलते हैं. शाहिद अफरीदी जैसे लोगों की प्रशंसा से कोई बड़ा नहीं हो सकता या किसी की इज्जत कम नहीं हो सकती. राहुल गांधी का अपना एक सम्मान है, लेकिन मैं यही प्रार्थना करता हूं कि उनका पाकिस्तान से प्रेम कम होना चाहिए.’

तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर हमला

दिनेश शर्मा ने राजद नेता तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘बिहार चुनाव में तेजस्वी का जोश खत्म हो गया है और उनका प्रभाव कम हो गया है. दूसरे शब्दों में कहूं तो तेजस्वी की ताकत कम हो गई है और बिहार चुनाव के बाद विपक्ष के नेता के रूप में उनकी स्थिति भी खत्म हो जाएगी.’

दिनेश शर्मा ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक दृढ़ संकल्प वाले और मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता हैं.

उन्होंने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का एक स्पष्ट रास्ता तय किया है. अब नक्सलियों के सामने दो ही ऑपशन हैं. पहला यह है कि वे संघर्ष करते हुए अपने जीवन को खत्म कर दें, या फिर दूसरा रास्ता यह है कि नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर मूलधारा में शामिल हो जाएं.’

ये भी पढ़ें: PM Atal Pension Yojana: मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक सहारा, हर माह हजार रुपये जमा करके भी मिलेगा फायदा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

55 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago