: दिवाली का नाम सुनते ही हर नौकरीपेशा इंसान के मन में मिठाई के डिब्बे, ड्राई फ्रूट्स या फिर कांच के कटोरी सेट का ख्याल आता है. अमूमन ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के नाम पर सोन पापड़ी का डिब्बा थमाकर फुर्सत पा लेती हैं. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार दिवाली पर ऐसा गदर मचाया है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं.
इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में कोई छोटी-मोटी चीज नहीं, बल्कि ब्रांड न्यू iPhone 16 गिफ्ट कर दिया है! जैसे ही इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, यह आग की तरह वायरल हो गया और अब हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है.
उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी ‘फाइनेंसरसाब’ (Financersaab) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@financersaab2.0) से इस अनोखे सेलिब्रेशन का 15 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस की हर डेस्क पर, कंप्यूटर के ठीक सामने रंग-बिरंगे रिबन से सजा हुआ चमचमाता iPhone 16 का डिब्बा रखा हुआ है.
जैसे ही महिला और पुरुष कर्मचारियों ने अपनी-अपनी टेबल पर आईफोन देखा, उनके चेहरे पर फैली खुशी और सरप्राइज देखने लायक था. कंपनी ने इस धमाकेदार वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि ‘कोई कॉम्पिटिशन नहीं… वैसे आपको क्या मिला?’
वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शंस की झड़ी लगा दी. कुछ लोगों को तो शुरुआत में भरोसा ही नहीं हुआ और उन्होंने पूछा कि क्या यह वीडियो असली है या AI से जनरेट किया गया है? इस पर कंपनी ने हंसते हुए चुटकी ली और जवाब दिया- ‘वीडियो को जरा ध्यान से दोबारा देखो, यह 100% सच है.’
इसके बाद तो लोगों का दर्द और मजे लेने का सिलसिला शुरू हो गया:
वैकेंसी का सवाल: एक यूजर ने वीडियो देखते ही लिखा कि भाई आपकी कंपनी में कोई वैकेंसी खाली है क्या? रिज्यूमे कहां भेजना है बताओ!”
सोन पापड़ी का दर्द: दूसरे यूजर ने अपना दुखड़ा रोते हुए लिखा कि यहां हमारे बॉस ने सोन पापड़ी का डिब्बा तक नहीं दिया और तुम लोग आईफोन बांट रहे हो!’
जलन और इंस्टाग्राम: वहीं एक और निराश कर्मचारी ने लिखा, “ऐसे वीडियो देखकर जो अंदर से जलन होती है ना, उससे बचने के लिए मुझे दिवाली पर इंस्टाग्राम डिलीट ही करना पड़ेगा!’
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा रखा है और लोग इसे ‘साल का सबसे बेस्ट दिवाली गिफ्ट’ करार दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन
-भारत एक्सप्रेस
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…