देश

अमेरिका ने छोड़े 66 संगठन, UN के 31 से किनारा; ट्रंप के ‘मास्टरस्ट्रोक’ से भारत को कैसे झटका?

Donald Trump Exits 66 Organizations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है. बुधवार को एक प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर करते हुए उन्होंने अमेरिका को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकालने का आदेश दे दिया. इनमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र निकाय और 31 संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी संस्थाएं शामिल हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में भारत और फ्रांस की संयुक्त पहल वाला ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ (ISA) भी शामिल है.

व्हाइट हाउस ने इस फैसले के पीछे ‘अमेरिकी संप्रभुता’ और ‘आर्थिक हितों’ की रक्षा का हवाला दिया है. प्रशासन का आरोप है कि ये संगठन अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों पर पलते हैं लेकिन काम अमेरिकी हितों के खिलाफ करते हैं. अब यह फंडिंग अमेरिका के घरेलू विकास और सुरक्षा में इस्तेमाल की जाएगी.

कहां-कहां से बाहर हुए? (Donald Trump Exits International Organizations)

व्हाइट हाउस ने पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि अमेरिका कुल 66 संगठनों से नाता तोड़ रहा है. 35 ऐसे निकाय जो संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा नहीं हैं. इसमें भारत की अगुवाई वाला इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) प्रमुख है. संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी 31 संस्थाएं. इससे पहले ट्रंप प्रशासन यूएन मानवाधिकार परिषद, यूनेस्को (UNESCO) और डब्ल्यूएचओ (WHO) से भी दूरी बना चुका है.

भारत के सोलर अलायंस को झटका

इंटरनेशनल सोलर अलायंस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे 2015 में पेरिस जलवायु सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य कर्क और मकर रेखा के बीच स्थित देशों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है. अमेरिका नवंबर 2021 में इसका 101वां सदस्य बना था. अब ट्रंप के इस फैसले से इस वैश्विक पहल को कूटनीतिक और आर्थिक झटका लगा है, क्योंकि अमेरिका एक बड़ा भागीदार था.

फैसले के पीछे का तर्क (Donald Trump America First Policy)

  • ट्रंप प्रशासन ने इस अलगाव के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं
  • ये संगठन अमेरिकी प्राथमिकताओं की जगह ‘ग्लोबलिस्ट एजेंडा’ थोप रहे थे.
  • समीक्षा में कई संगठनों को अप्रभावी और अक्षम पाया गया.
  • रेडिकल क्लाइमेट पॉलिसी और बाहरी नियम अमेरिकी संप्रभुता के लिए खतरा माने गए.

ये भी पढ़ें: क्यों डरी हैं दीदी? ED की रेड पर ममता की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, छापे के बीच उड़ा ले गईं ग्रीन फाइल

क्या होगा इसका वैश्विक प्रभाव?

आलोचकों का मानना है कि अमेरिका के इस कदम से वैश्विक सहयोग कमजोर होगा. जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य जैसे साझा मुद्दों पर अब देशों के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है. यह फैसला ‘ग्लोबल विलेज’ की अवधारणा के विपरीत ‘आइसोलेशन’ (अलगाव) की ओर बढ़ता अमेरिका दिखा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम साफ करता है कि उनका दूसरा कार्यकाल पूरी तरह से राष्ट्रवाद और घरेलू हितों पर केंद्रित होगा. भारत के लिए यह एक कूटनीतिक चुनौती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago