Tis Hazari Court Viral Video
Tis Hazari Court Viral Video: नई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया. पति-पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तलाक को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी. दोनों पक्ष लाखों रुपये खर्च कर चुके थे, कई बार कोर्ट के चक्कर लगा चुके थे, लेकिन रिश्तों में आई दूरियां कम नहीं हो सकी थीं.
फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जो काम लंबी कानूनी प्रक्रिया और अनगिनत सुनवाई नहीं कर सकीं, वह एक झप्पी ने कर दिखाया. कोर्ट परिसर के बाहर पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गले लगाया और वर्षों से चली आ रही कड़वाहट पल भर में पिघलती नजर आई. यह सीन देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई.
दिल्ली के रहने वाले सौरभ सिंह और उनकी पत्नी शिखा सिंह के बीच कोर्ट में केस चल रहा था. दोनों की शादी के लगभग 5 साल हो चुके हैं. शादी में शिखा सिंह के घरवालों ने हैसियत से बढ़चढ़ कर दान दहेज दिया और अपनी बेटी की विदाई की. लेकिन शादी के कुछ ही सालों के बाद रिश्तों में कड़वाहट शुरू हो गई.
ये है शिखा सिंह इनकी शादी साल 2020 में हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा और मामला इतना बिगड़ गया कि शिखा ने पति सौरभ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में शिखा के पिता की जमा पूंजी खत्म हो गई।
तनाव और आर्थिक तंगी ने उनकी सेहत पर ऐसा असर डाला कि… pic.twitter.com/mptah6GnGy
— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) June 12, 2026
ससुराल पक्ष के लोगों ने शिखा सिंह को दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. आरोपों के मुताबिक उनके रंग और कम दहेज लाने को लेकर अपमानित किया जाने लगा. यहां तक की पति सौरभ सिंह की दूसरी शादी कराने तक की धमकी दी जाने लगी.
पति सौरभ सिंह के घरवालों से तंग आकर शिखा सिंह ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित कई आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया. जिसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंच गया और वहां पड़ने लगी तारीख पर तारीख. वकीलों की भारी-भरकम फीस औऱ कोर्ट कचहरी के चक्कर ने शिखा सिंह के पिता की आर्थिक हालत खराब कर दी. हालत ये हो गई कि मुकदमे के बोझ तले उनकी तबियत खराब होने लगी.
लगभग 10 दिन पहले शिखा सिंह के पिता को अटैक आ गया. उन्हें गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब इसकी जानकारी सौरभ सिंह को लगी तो वो तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपने ससुर को सरकारी अस्पताल से निकालकर गुरुग्राम के एक महंगे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया. जहां उनकी हालत अब सही है.
अब आज शिखा सिंह और सौरभ सिंह के केस की तारीख थी. पति और पत्नी दोनों अलग-अलग कोर्ट पहुंचे. वहां पति को देखते ही शिखा सिंह ने डिवोर्स पेपर फाड़ दिये और पति को गले लगा लिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- थाली से लेकर ट्रांसपोर्ट तक सब महंगा, मई में 3.93% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर; ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा असर
इस दौरान शिखा सिंह के आंखों में आंसू थे. वो काफी लंबे समय तक अपने पति को गले लगाये रखा. पहले प्यार और बाद में तकरार के इस खेल में सालों से चल रहे कानूनी लड़ाई, गुस्से को खत्म कर दिया. तीस हजारी कोर्ट में इस सीन को जिसने देखा वह दंग रह गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…