देश

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए सजा मैदान, जानिए NSUI और ABVP के किन चेहरों पर दांव लगाया गया है?

रिपोर्ट- तनु चौधरी


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव 2026-27 को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है. चुनावी मैदान में उतरने वाले दोनों बड़े छात्र संगठनों नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने केंद्रीय पैनल के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही डीयू कैंपस में चुनावी हलचल भी तेज होने की उम्मीद है.

इस बार दोनों संगठनों की रणनीति में एक दिलचस्प अंतर नजर आ रहा है. ABVP ने अपने पैनल में ऐसे चेहरों को जगह दी है, जिनका खेल और छात्र राजनीति से जुड़ा अनुभव है. दूसरी ओर, NSUI सामाजिक न्याय, छात्र अधिकार, पारदर्शिता और ज्यादा समावेशी प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में रखने की तैयारी में है.

NSUI ने किसे दी जिम्मेदारी?

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने नई दिल्ली स्थित संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय पैनल की घोषणा की.

अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा को मैदान में उतारा गया है. राजस्थान से आने वाले विजय शंकर ने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक किया है. फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय में एमए बौद्ध अध्ययन के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और कैंपस लॉ सेंटर से भी जुड़े हुए हैं.

उपाध्यक्ष पद के लिए वीर छत्रथ को उम्मीदवार बनाया गया है. दिल्ली के रहने वाले वीर छत्रथ स्नातक के बाद डीयू में एमए बौद्ध अध्ययन की पढ़ाई कर रहे हैं. छात्र मुद्दों और कैंपस से जुड़े विमर्श में उनकी सक्रियता रही है.

सचिव पद की जिम्मेदारी नम्रता चौधरी को दी गई है. एसपीएम कॉलेज से स्नातक नम्रता फिलहाल एमए बौद्ध अध्ययन के दूसरे वर्ष में हैं. वह खास तौर पर महिला सुरक्षा और समान अवसर जैसे मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं.

संयुक्त सचिव पद पर NSUI ने गोपाल चौधरी को उतारा है. राजस्थान निवासी गोपाल ने सत्यवती कॉलेज से स्नातक किया है और वर्तमान में एमए बौद्ध अध्ययन के प्रथम वर्ष में पढ़ रहे हैं.

ABVP का पैनल भी तैयार

ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए इशु मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यश डबास दिल्ली के कंझावला इलाके से आते हैं. एसजीटीबी खालसा कॉलेज से स्नातक यश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेल चुके हैं. वह स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया में ITF प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फिलहाल वह बुद्धिस्ट स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं.

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशु मौर्य वाराणसी के रहने वाले हैं और कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं. वह सत्यवती कॉलेज से स्नातक हैं और वहां ABVP की इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

सचिव पद पर रिया छाबड़ी को मौका मिला है. दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के मोड़बंद गांव की रहने वाली रिया श्री अरबिंदो कॉलेज में बीए प्रोग्राम के चौथे वर्ष की छात्रा हैं. वह इंटर-कॉलेज स्तर पर बास्केटबॉल भी खेल चुकी हैं. संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लक्ष्यराज सिंह राजस्थान के चूरू जिले से हैं. वह अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी रहे हैं और एशियन गेम्स तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फिलहाल वह कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं.

इस चुनाव में सिर्फ छात्र राजनीति या संगठनात्मक ताकत ही चर्चा में नहीं है. हाल में हुए सत्य निकेतन हादसे ने छात्रों, खासकर दिल्ली से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के रहने और सुरक्षा से जुड़े सवालों को बेहद अहम बना दिया है.

यह भी पढ़ें- 95.7% मार्क्‍स लाया… फिर भी पसंदीदा कॉलेज में नहीं मिली जगह, अवसाद में 17 साल के स्‍टूडेंट ने 22वीं मंजिल से कूदकर दी जान

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago