Shinde Attacks Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की सियासत में ‘असली और नकली’ शिवसेना की जंग एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना (Shiv Sena UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर जुबानी तीर चले. मुंबई में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर चौतरफा वार किए और खुद को बालासाहेब ठाकरे की विरासत का असली हकदार बताया.
भाषण के दौरान एकनाथ शिंदे का तेवर बेहद आक्रामक नजर आया. उद्धव गुट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म अभी आनी बाकी है. आज आपके सामने एक शेर खड़ा है. कुछ लोग रोज बकवास करते हैं और भौंकते रहते हैं. मैं बस इतना कहूंगा कि कुत्ते हमेशा झुंड में भौंकते हैं, लेकिन शेर अकेला ही आता है. जब शेर दहाड़ता है, तो बाकी सब शांत हो जाते हैं. यही असली शिवसेना है और आज यह महाराष्ट्र में मजबूती से खड़ी है.’
शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट के मौजूदा राजनीतिक संकट पर तंज कसने के लिए मशहूर हिंदी फिल्म ‘शोले’ के एक डायलॉग का सहारा लिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘आपको शोले फिल्म का असरानी का वो डायलॉग याद है? आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ और बाकी मेरे पीछे आओ! आज उनके हालात भी बिल्कुल वैसे ही हैं. उनके पीछे चलने वाला कोई नहीं बचा है. उनके पास अब सिर्फ कांटे और चम्मच ही रह गए हैं. ऐसी पार्टी भला कैसे टिकेगी?’
शिंदे ने उद्धव ठाकरे को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि उनके सांसद और विधायक लगातार पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं, इस पर उन्हें सोचना चाहिए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘बालासाहेब के असली उत्तराधिकारी मेरे शिवसैनिक हैं. उत्तराधिकार कभी खून के रिश्तों से तय नहीं होता, बल्कि वह विचारधारा से मिलता है.
शिवसेना कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है, यह लाखों लोगों की सोच है जिसे हमने आगे बढ़ाया है.’ उन्होंने 2022 में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि विरोधी मेरी बर्बादी की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन आज हमारी ताकत दोगुनी हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…