देश

मुंबई में इमैनुएल मैक्रों का ‘नाइट आउट’, देर रात CST स्टेशन निहारा; चौंक क्यों गए लोग?

Emmanuel Macron Visit Mumbai CST Station: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुंबई दौरा अपनी कूटनीतिक अहमियत के साथ-साथ उनकी सादगी और फिटनेस के लिए भी चर्चा का विषय बन गया. मैक्रों ने मुंबईकरों को तब चौंका दिया जब वे सुबह मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते नजर आए और फिर देर रात ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) का दीदार करने पहुंचे. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के साथ रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प भी दोहराया.

मरीन ड्राइव पर ‘फिटनेस रन’

राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने आधिकारिक दौरे की व्यस्तताओं के बीच फिटनेस के लिए समय निकाला. वे सुबह-सुबह मुंबई की पहचान माने जाने वाले मरीन ड्राइव पर जॉगिंग करते देखे गए. नेवी ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक शॉर्ट्स और रनिंग शूज पहने मैक्रों ने सुरक्षा घेरे के बीच दौड़ लगाई. वहां मौजूद मॉर्निंग वॉकर्स के लिए यह एक सरप्राइज था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैक्रों का यह अंदाज भारत और दुनिया भर के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का एक बेहतरीन संदेश देता है.

देर रात CST स्टेशन का दीदार (Emmanuel Macron Visit CST Station)

दिन भर की बैठकों और कार्यक्रमों के बाद, मैक्रों ने देर रात मुंबई के प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) का दौरा किया. इस दौरान उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी उनके साथ थीं. कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच, फ्रांसीसी राष्ट्रपति स्टेशन परिसर में टहलते हुए नजर आए. वे काफी रिलैक्स दिख रहे थे और उन्होंने स्टेशन की ऐतिहासिक वास्तुकला और लाइटिंग की जमकर तारीफ की. यह हेरिटेज बिल्डिंग उनके दौरे का एक सांस्कृतिक पड़ाव बनी.

‘जमीन से आसमान तक भारत के साथ’

इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में मैक्रों ने दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में फ्रांस ‘मेक इन इंडिया’ का एक भरोसेमंद साथी है. मैक्रों ने कहा कि हमारा सहयोग हमें नेक्स्ट-जेनरेशन इंजन, मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर, एडवांस कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और पनडुब्बियों को विकसित करने की अनुमति देता है. यह दो महान देशों का मिलन है, जिन्होंने जमीन, समुद्र और आसमान में एक-दूसरे को मजबूरी में नहीं, बल्कि भरोसे के साथ चुना है.

ये भी पढ़ें: तीन बच्चे जरूरी, घर वापसी तेज करो; लखनऊ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन

पीएम मोदी को G-7 के लिए न्योता

द्विपक्षीय बातचीत के दौरान एक अहम कूटनीतिक पहल भी देखने को मिली. इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2026 में फ्रांस में होने वाले 52वें G-7 शिखर सम्मेलन (Evian Summit) में शामिल होने का न्योता दिया. वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए है. दोनों देश स्पेस, क्लीन एनर्जी और स्टार्टअप्स में सहयोग बढ़ाएंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago