खेल

T20 World Cup 2026: आज मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, पाकिस्तान की किस्मत का भी होगा फैसला; जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे ज्यादा रोमांचक मोड़ पर आ गया है, जहां हर गेंद के साथ समीकरण बदल रहे हैं. आद यानी 18 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आज मैदान पर सिर्फ टीम इंडिया अपनी तैयारियों को पुख्ता करने उतरेगी, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ती किस्मत का भी अंतिम फैसला आज ही होने वाला हैं.

पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की जंग

आज के दिन सबसे बड़ा मुकाबला कोलंबो के SSC स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की भिड़ंत नामीबिया से होगी. पाकिस्तान ते लिए ये मैच वर्चुअल नॉकआउट से कम नहीं हैं. भारत के हाथों मिली हार के बाद बाबर आजम की सेना का सुपर-8 में जाना बीच में ही लटका हुआ था, लेकिन आज उनके पास वापसी करन का आखिरी मौका है.

वहीं अगर पाकिस्तान आज जीतता है, तो वह सीधे अगले राउंड (सुपर-8) के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. हार की सूरत में उनका बोरिया-बिस्तर इस वर्ल्ड कप से गोल हो जाएगा.

अहमदाबाद में टीम इंडिया का ‘पावर शो’

वहीं, भारतीय फैंस की नजरें शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी होंगी. टीम इंडिया आज नीदरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. हालांकि, भारत पहले ही सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और कोच इस मैच को एक ‘प्रैक्टिस ग्राउंड’ की तरह देख सकते हैं.

चर्चा है कि बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है ताकि 21 फरवरी से शुरू होने वाले सुपर-8 के कड़े मुकाबलों के लिए टीम का सही कॉम्बिनेशन तैयार हो सके.

ये भी पढ़ें- IND vs NED: मैच से पहले नीदरलैंड्स ने क्यों मांगा नेट बैटर, अभिषेक-ईशान-रिंकू के लिए तैयार हो रहे हैं गेंदबाज

साउथ अफ्रीका vs UAE

दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से होगी, जहां साउथ अफ्रीका और UAE आमने-सामने होंगे. साउथ अफ्रीका पहले ही अगले राउंड का टिकट कटा चुका है, जबकि UAE की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में प्रोटियाज टीम अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

कहां और कैसे देखें लाइव?

इन सभी रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर उठा सकते हैं. अगर आप सफर में हैं या मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है.
बताते चलें कि 7 फरवरी से शुरू हुए इस मेगा इवेंट में अब तक 7 टीमें सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं. आज देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान वह आखिरी स्लॉट हासिल कर पाता है या वर्ल्ड कप में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

24 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

43 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

46 minutes ago