देश

Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सली ढेर; गोलीबारी जारी

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है और उनकी लाशों के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ तब हुई जब नक्सलियों के एक नेता की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम क्षेत्र में भेजी गई थी.

रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस और जवानों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई. मौके पर मौजूद डीआरजी और कोबरा के जवानों ने नक्सलियों से मुकाबला किया. मुठभेड़ स्थल पर अब भी तलाशी अभियान जारी है, जिसमें नक्सलियों के अन्य संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने दो नक्सलियों के शव और उनके हथियार बरामद किए हैं.

सुरक्षा बलों का सर्चिंग ऑपरेशन

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है. सुकमा जिले के आसपास के क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बल पूरी सतर्कता से काम कर रहे हैं.

मुठभेड़ अभी भी जारी है और पुलिस टीम नक्सलियों के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

अंधेरे में घुसपैठ की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी ढेर

Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…

4 minutes ago

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

37 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 hours ago