देश

MCD में हार के बाद भी मेयर की ‘कुर्सी’ पर बीजेपी की नजरें, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बोले- कुछ भी हो सकता है

MCD Mayor : दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद अब बीजेपी और आप के बीच मेयर के चुनाव को लेकर जंग शुरु हो गई है. दोनों ही पार्टियों अब अपने-अपने मेयर बनाने को लेकर दावा कर रही हैं. ऐसे में बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इंतजार कीजिए. बीजेपी को जीत मिलेगी. मेयर बीजेपी का ही बनेगा. नतीजे आने दीजिए. वहीं आम आदमी पार्टी के तरफ से संजय सिंह ने दावा किया गया कि मेयर उनकी ही पार्टी का बनेगा.

बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि आप के दो बड़े नेता सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के खिलाफ जनता ने जवाब दिया है. इन दोनों ने बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए है. वो आगे कहते है कि जब दिल्ली में मेयर का चुनाव होगा तो उसमें कुछ भी हो सकता है. उनके इंटरव्यू के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत सारे पार्षद कांग्रेस और आप से टूटकर बीजेपी में जा सकते हैं.

पार्षद के चुनाव में दल-बदल कानून लागू नहीं होता

पार्षद चुनाव में दल-बदल का कानून लागू नहीं होता है. एमसीडी चुनाव में AAP बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. लेकिन उसके बाद भी बीजेपी अपना मेयर बनाने का दावा कर रही है, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि पार्षदों के ऊपर दलबदल का कानून लागू नहीं होता है. बीजेपी के इस दावे से यह संकेत मिल रहा है कि मेयर के चुनाव के समय क्रॉस वोटिंग हो सकती है और कई सारे पार्षद टूट कर इधर-उधर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election Results: ‘पीएम मोदी के एकमात्र विकल्प हैं केजरीवाल’, दिल्ली MCD में जीत के बाद बोले संजय सिंह

क्या कहता है रिजर्वेशन नियम

दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक पांच साल के इस कार्यकाल में कोई भी पार्षद मेयर नहीं बन सकता है. इसके लिए रिजर्वेशन नियम का पालन करना पड़ेगा. नियमों के तहत पहला साल महिला पार्षद ही मेयर बन सकेगी जबकि तीसरा साल अनुसूचित जाति का कोई पार्षद ही इस के लिए दावेदारी कर सकता है. इसके अलावा बचे हुए 3 साल में कोई भी सांसद इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

2 hours ago