देश

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को मारी टक्‍कर, बच्चों समेत 8 की मौत

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है. वहीं इस भीषण हादसे में मरने वालों में बच्‍चे भी शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जहानाबाद की है, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो में टक्‍कर मारी थी, जिससे ऑटो बेकाबू होकर पलट गया और यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके से टैंकर ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचवाने में लगी हुई है. इसके अलावा पुलिस ड्राइवर की तलाश में भी लगी हुई है.

 बढ़ सकती है मरने वालों की तादाद

मिली जानकारी के अनुसार, घाटमपुर से जहानाबाद की ओर जा रही इस ऑटो में लगभग 12 लोग सवार थे. जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास ऑटो की टक्‍कर एक तेज रफ्तार टैंकर से हो गई. जिसके बाद 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस भीषण घटना के बाद चीख पुकार मच गई और घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई. अचानक हुई इस बड़ी घटना के कारण घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल मच गया. वहीं घटना में मरने वालों की तादाद बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है.

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी

इस दर्दनाक हादसे की पुलिस जांच कर रही है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार जिन लोगों की मौत हुई है उनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे, जो कि कानपुर देहात के मूसानगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये सभी ऑटो में सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के यहां जहानाबाद जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें: Hapur: दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी लगाई फांसी, अगले हफ्ते थी शादी

घटना के बाद उनके परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है और सभी अस्पताल पहुंच रहे हैं. अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे इतने शवों को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. घटना के बाद फरार टैंकर ड्राइवर की भी पुलिस द्वारा तेजी से तलाश की जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago