खेल

IPL 2023: हार्दिक की नजर ट्रॉफी पर, क्या फ्लैशबैक दिखाएगी Gujarat Titans.., ये 5 फैक्टर हैं गवाह

Gujarat Titans IPL 2023: आईपीएल 2022. ये वो सीजन था जब गुजरात टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन से बड़ी-बड़ी टीमों को खामोश किया और ‘शान’ से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस जीत पर कई लोगों ने कहा, ये बस एक तुक्का था और इस टीम की अच्छी किसम्त रा उसे फायदा मिला. लेकिन IPL 2023 में जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे तो ऐसा नहीं लगता. इस साल भी इस टीम ने अपनी परफॉर्मेंस को कायम रखा है और प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम भी बन गई है. अब सवाल ये है कि क्या गुजरात आसानी से अपने दूसरे खिताब की ओर बढ़ रही है.

हार्दिक की नजर ट्रॉफी पर

आईपीएल 2022 में बतौर कप्तान क्रिकेट के मैदान में इंजरी के बाद वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या ने बल्ले-गेंद और कप्तानी में करिश्माई प्रदर्शन किया. वो कहते हैं न तुक्का एक बार लगता है बार-बार नहीं. अगर इस साल ये टीम आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही तो जीटी के नया इतिहास रचेगी. दिलचस्प बात ये है कि इस टीम के प्रदर्शन को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की ये टीम ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘मुझे भोजपुरी पसंद है’, आईपीएल में भोजपुरी कॉमेंट्री सुनकर ‘मंत्रमुग्ध’ हुआ अफ्रीकी खिलाड़ी

ये 5 फैक्टर चीख-चीखकर दे रहे हैं गवाही

-बेहतरीन ओपनर
-ऑलराउंडर कप्तान
-मजबूत मिडिल ऑर्डर
-अफगानी स्पिनर्स का साथ
-तेज गेंदबाजी में भी धार

एक परफेक्ट टीम बनाने के लिए जो कुछ भी चाहिए होता है वो सब कुछ गुजरात टाइटन्स के पास है. उनके पास शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा जैसे दो धाकड़ सलामी बल्लेाज है. वहीं बात अगर कप्तान की करे तो दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में गिने जाने वाले हार्दिक पंडया हैं. वहीं मीडिल ऑर्डर में हार्दिक के साथ-साथ साई सुदर्शन, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं.

यानी 7-8 नंबर तक इस टीम के पास धाकड़ बल्लेबाज हैं.बात अगर स्पिन की करे तो राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्टार स्पिनर हैं. जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा का नाम शामिल है. इन सब बातों पर गौर करे तो इस टीम के पास वो क्षमता है जो ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा सकती है. इस टीम की सबसे खास बात ये है कि इन्हें हर मैच में एक नया मैच विरन मिलता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago