बिहार में 'सुशासन' का श्रीगणेश
Encounter In Bihar: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस एक्शन में है. सम्राट चौधरी के बयान के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. बेगूसराय में STF और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक कुख्यात घायल हो गया. उस पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है. घटना साहेबपुर, कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के आसपास की है.
STF को इनपुट मिला था कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है. इनपुट मिलते ही STF की टीम वहां पहुंच गई और स्थानीय थाना को सूचना दी गई. पुलिस को देखते ही 6 बदमाश भागने लगे, जिन्होंने पुलिस पर गोली चलाई. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शिवदत्त राय घायल हो गया.
शिवदत्त राय को पकड़ कर पुलिस ने जब पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर एक घर से भारी मात्रा में हथियार, कैश और कफ सिरप बरामद किए गए हैं. 2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के बनहारा स्थित घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी, जिसमें सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की मौत हो गई थी. इस मामले में शिवदत्त राय और उसके गिरोह के सरगना सहित कई बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
ये भी पढ़ें: हम तो PK समझे, असली B टीम ओवैसी निकले? शर्त के साथ नीतीश सरकार को समर्थन के ऐलान से घमासान
इस एनकाउंटर Encounter In Bihar Begusarai) के बाद घायल बदमाश का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है और उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद किया गया है. उधर, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संदेश दिया है कि बिहार अपराधियों के लिए नहीं है और सुशासन हमेशा कायम रहेगा. इस कार्रवाई के साथ ही, DGP विनय कुमार ने भी संगठित अपराध की परिभाषा को बदलने के लिए सभी जिलों को नए निर्देश जारी किए हैं, जिसमें अब छोटी-छोटी वारदातों को भी गंभीरता से लिया जाएगा.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…