देश

झारखंड के चाईबासा में घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सोमवार को एक घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई है. दिन में करीब 11 बजे हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है. दमकल की गाड़ी आग बुझाने की कोशिशों में जुटी है. पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे हैं.

मृत बच्चों के शव फिलहाल बाहर नहीं निकाले जा सके हैं. बताया गया कि बच्चे एक घर के कमरे में रखे गए पुआल में खेल रहे थे. वहां अचानक आग लग गई और देखते-देखते यह पूरे घर में फैल गई. घर में उस वक्त कोई भी बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था. सभी लोग काम करने घर के बाहर गए थे.

गांव की एक महिला बिरंग गगराई इस घर के पास पानी लेने गई थी. उसने पुआल में लगी आग में चार बच्चों को फंसा देखा तो उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही. शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग जुटे, तब तक आग और भयावह रूप ले चुकी थी. धुएं का गुबार पूरे गांव में फैल गया है. आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है.

मृतक बच्चों में ग्रामीण अर्जुन चातार का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच वर्षीय पुत्र साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो वर्षीय पुत्र रोहित सुंडी और एक पांच साल की बच्ची भूमिका सुंडी शामिल हैं. हादसे की सूचना पाते ही एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर बासुदेव मुंडा, बीडीओ सत्यम कुमार, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी संजय सिंह और पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी करीब एक घंटे बाद पहुंची. आग पर काबू पाने की कोशिशें चल रही हैं. मृत बच्चों के परिजनों की चीख-पुकार से माहौल अत्यंत कारुणिक हो उठा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या आप भी एक साथ पहनते हैं तुलसी माला और रुद्राक्ष? तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

तुलसी माला और रुद्राक्ष को एक साथ पहना जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे…

4 seconds ago

प्रधानमंत्री मोदी से सपरिवार मिले जयंत चौधरी, एकजुटता का दिया संदेश

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

44 seconds ago

शरीर से दोनों हाथ अलग और क्षत-विक्षत शव, नाबालिग से गैंगरेप की घटना ने फिर दहलाई दिल्ली

दिल्ली के स्वरूप नगर में प्रेमी से मिलने गई नाबालिग की गैंगरेप के बाद चाकुओं…

59 minutes ago

‘2027 में सपा की ऐसी ऐतिहासिक हार होगी…’, रवि किशन का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, यूपी चुनाव को लेकर भरी हुंकार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने…

1 hour ago

‘घर-घर पहुंचेगा मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड’, पंजाब चुनाव से पहले AAP का नया ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी 20 सितंबर से घर-घर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही…

2 hours ago