राफेल को लेकर चीन ने फैलाई अफवाह.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया था. इस ऑपरेशन में भारत ने राफेल विमानों (Rafale) का इस्तेमाल किया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने अपने दूतावासों के जरिए राफेल फाइटर जेट को लेकर अफवाह फैलाने की कोशिश की. इस बात का खुलासा फ्रांस की एक खुफिया रिपोर्ट में हुआ है.
फ्रांस की इस खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने एक प्रोपेगैंडा अभियान शुरू किया था, इसके तहत उसने राफेल फाइटर जेट की बिक्री को प्रभावित करने की कोशिश की. चीन ने अपने दूतावासों के जरिए उन देशों को राफेल खरीदने से रोकने की कोशिश की थी, जिन्होंने फ्रांस को इन विमानों के ऑर्डर दे रखे थे.
इस खुफिया रिपोर्ट में आगे बताया गया कि चीन के दूतावास के डिफेंस अटाशे ने तर्क दिया था कि भारतीय सेना की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे राफेल विमान मुफीद नहीं हैं. इसके साथ ही चीन ने अन्य देशों के सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठकों में भी चीन द्वारा निर्मित हथियारों को इस्तेमाल करने पर जोर दिया.
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के तीन राफेल विमानों को मार गिराया है. हालांकि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी ने पाकिस्तान के इन दावों को बेबुनियाद करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया था.
इसके साथ ही भारत ने भी पाकिस्तान के इन दावों को खारिज किया था. भारत के चीफ ऑफ डिफेंस अनिल चौहान ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के द्वारा किए गए राफेल को मार गिराने के दावे को नकार दिया था. उन्होंने इसे पाक सरकार का एजेंडा करार दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…