Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चीन की चालबाजी का फ्रांस ने किया भंडाफोड़! ऑपरेशन सिंदूर के बाद राफेल को लेकर फैलाई थी ये अफवाह, जानें क्या है पूरा मामला

फ्रांस की इस खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने एक प्रोपेगैंडा अभियान शुरू किया था, इसके तहत उसने राफेल फाइटर जेट की बिक्री को प्रभावित करने की कोशिश की.

Rafale

राफेल को लेकर चीन ने फैलाई अफवाह.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया था. इस ऑपरेशन में भारत ने राफेल विमानों (Rafale) का इस्तेमाल किया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने अपने दूतावासों के जरिए राफेल फाइटर जेट को लेकर अफवाह फैलाने की कोशिश की. इस बात का खुलासा फ्रांस की एक खुफिया रिपोर्ट में हुआ है.

फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

फ्रांस की इस खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने एक प्रोपेगैंडा अभियान शुरू किया था, इसके तहत उसने राफेल फाइटर जेट की बिक्री को प्रभावित करने की कोशिश की. चीन ने अपने दूतावासों के जरिए उन देशों को राफेल खरीदने से रोकने की कोशिश की थी, जिन्होंने फ्रांस को इन विमानों के ऑर्डर दे रखे थे.

Rafale को लेकर फैलाई गई अफवाह

इस खुफिया रिपोर्ट में आगे बताया गया कि चीन के दूतावास के डिफेंस अटाशे ने तर्क दिया था कि भारतीय सेना की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे राफेल विमान मुफीद नहीं हैं. इसके साथ ही चीन ने अन्य देशों के सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठकों में भी चीन द्वारा निर्मित हथियारों को इस्तेमाल करने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज से की मुलाकात, स्वास्थ्य से लेकर महामारी और क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर हुई चर्चा

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के तीन राफेल विमानों को मार गिराया है. हालांकि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी ने पाकिस्तान के इन दावों को बेबुनियाद करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया था.

इसके साथ ही भारत ने भी पाकिस्तान के इन दावों को खारिज किया था. भारत के चीफ ऑफ डिफेंस अनिल चौहान ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के द्वारा किए गए राफेल को मार गिराने के दावे को नकार दिया था. उन्होंने इसे पाक सरकार का एजेंडा करार दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital